फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   man killed his friend for three hundred rupee in bijnor

महज तीन सौ रुपये के लिए दोस्त बना दुश्मन, दो भाइयों के साथ मिलकर किया ये काम

Tue, 22 Sep 2020 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
man killed his friend for three hundred rupee in bijnor
bijnor police - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंज दारानगर क्षेत्र में तीन सौ रुपये के लेन-देन में एक युवक की तीन भाइयों ने छाती पर किसी नुकीली चीज से हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शव उठाने को लेकर पुलिस और परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


गंज दारानगर के मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी 20 साल के दीपक और रविश में गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक दीपक व रवीश में गोगा मंदिर के 300 रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद था।
विज्ञापन


सोमवार को दिन में करीब 11 रवीश ने दीपक को रविदास मंदिर पर बुलाया। वहां से बात करता हुआ कुछ दूरी पर ले गया, जहां दोनों में कहासुनी हो गई। वहां रविश के भाई मुकेश व शशि भी आ गए। तीनों ने दीपक की छाती पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिसमें दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और मिट्टी के ढेर पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद तीनों भाई फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वह दीपक को निजी चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन भड़क गए। शव उठाने को लेकर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने व क्षेत्र में चल रहे कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने की मांग की। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व शहर कोतवाल राजेश सोलंकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दीपक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की मृतक की मां केला देवी ने रवीश, मुकेश व शशि तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed