फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kidnapping drama created to stop the marriage of the girl

युवती की शादी रुकवाने के लिए रचा अपहरण का ड्रामा

Tue, 12 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping drama created to stop the marriage of the girl
युवती की शादी रुकवाने के लिए रचा अपहरण का ड्रामा
विज्ञापन

बिजनौर। एक तरफा प्रेम में पड़े सिरफिरे युवक ने दूर की रिश्तेदार युवती की शादी रुकवाने के लिए खुद के अपहरण की योजना बनाई। लापता हुए युवक को पुलिस ने हरिद्वार से बरामद कर लिया है। अपहरण की झूठी कहानी के चलते युवती का रिश्ता तीसरी बार फिर टूट गया।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर लापता हुए युवक की बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगोड़ा जट के रहने वाले शुभम को हरिद्वार से लोकेशन के आधार पर बरामद किया गया। एसपी के मुताबिक दूर की रिश्तेदार युवती से शुभम एकतरफा प्रेम करता है। उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाई और लापता हो गया। शुभम के पिता की ओर से युवती के परिवार वालों समेत चार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया गया। आठ अक्तूबर की शाम छह बजे शुभम लापता हो गया था। जिसकी कार सड़क किनारे खड़ी मिली, दस बजे पुलिस को पता चला। युवक का मोबाइल फोन और पर्स गाड़ी में ही था। पुलिस ने 24 घंटे तक कांबिंग की, ड्रोन कैमरा उड़ाया लेकिन, उसका पता नहीं लगा। जांच में साफ हुआ कि सिरफिरा युवक शुभम दूर की रिश्तेदार युवती का रिश्ता तुड़वाना चाहता था। उसने युवती के परिवार वालों को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। आखिरकार धमकी के अनुसार कर भी दिया।
विज्ञापन

चश्मदीद ने दी थी अहम जानकारी
जलालपुर छोइया गांव के पास शुभम की कार खड़ी मिली थी। पुलिस छानबीन करने पहुंची तो सड़क पर दौड़ लगाने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया था कि कार खड़ी करने के बाद एक पतला सा युवक देर तक खड़ा रहा। कार के शीशे भी नहीं टूटे हुए थे। पुलिस को तभी से अपहरण की कहानी में झोल दिखाई देने लगा था। शुभम ने अपहरण का ड्रामा 6:15 बजे से ही रचना शुरू कर दिया था और फोन उठाने बंद कर दिए। उसकी पत्नी लगातार कॉल करती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उधर, 6:35 पर उसने पत्नी की एक कॉल को अस्वीकार कर दिया। जिससे साबित हो गया कि फोन उस समय तक शुभम के पास ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed