फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khyati Choudhary to participate in Junior World Cup

जूनियर वर्ल्ड कप में प्रतिभाग करेगी ख्याति चौधरी

Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Khyati Choudhary to participate in Junior World Cup
शूटर ख्याति चौधरी। - फोटो : BIJNOR
जूनियर वर्ल्ड कप में प्रतिभाग करेगी ख्याति चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद की बेटियां नित नए आयाम स्थापित कर रही हैं। महिला क्रिकेट की सीनियर टीम में ग्राम कोतवाली देहात मेघना सिंह का चयन होने के बाद अब गांव स्वाहेड़ी की ख्याति चौधरी ने साउथ अमेरिका के लिमा पेरू में होने वाली आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई है। परिजनों के अनुसार वह सितंबर में होने वाली इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी निवासी अमित कुमार की होनहार पुत्री ख्याति चौधरी ने पिछले कई वर्षों की कड़ी मेहनत कर स्वयं को चमकाने में लगी हैं। इससे पूर्व उसने केंद्र सरकार की ओर से आयोजित होने वाले खेलो इंडिया के लिए चयनित होकर खुद को साबित किया है। इसके लिए उसे दस हजार रुपये प्रतिमाह की स्कॉलरशिप मिलती है और महाराष्ट्र के पुणे जनपद में स्थित लक्ष्य शूटिंग रेंज में वह सरकारी खर्च पर इंटरनेशनल कोच से निशानेबाजी के गुर सीखने गई थी। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के शूटिंग कोच सैयद सादिक अनीस से भी करीब पांच साल तक ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार ख्याति चौधरी ने महिला वर्ग में दस मीटर एयर रायफल जूनियर में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि ख्याति का सितंबर में लिमा पेरू आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इससे उसके परिजनों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एशियन चैंपियनशिप कजाकिस्तान में होने थी, लेकिन वह किसी कारणवश निरस्त होकर पेरू में कराई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की चार अन्य शूटर भी शामिल हैं। इस चैंपियनशिप के लिए वह पांचवें स्थान की निशानेबाज के रूप में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed