फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khushi and Himanshu won in 100 meter race

Bijnor News: खुशी और हिमांशु ने 100 मीटर दौड़ में मारी बाजी

Wed, 22 Nov 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Khushi and Himanshu won in 100 meter race
नगीना के ग्राम पुरैनी में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती ब्लॉक प्
-ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 17 न्याय पंचायतों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। गांव पुरैनी स्थित पीडीएम डिग्री कॉलेज में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुआ। इसमें प्राथमिक व जूनियर वर्ग के 17 न्याय पंचायतों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में खुशी और हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह आदि ने किया। इसके बाद 200 मीटर में खुशी, निक्की, आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग प्राथमिक में 200 मीटर में मयंक प्रथम रहा। लंबी कूद में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग जूनियर में 100 मीटर दौड़ में लक्की, 200 मीटर में मुजाहिर, लंबी कूद में देव कुमार, जकी, रिहान विभिन्न वर्ग में प्रथम रहे। बालिका वर्ग जूनियर में 100 मीटर दौड़ में तन्वी, 200 मीटर में मीनाक्षी, लंबी कूद में पारुल सैनी, प्रिया, दीपांशी ने विभिन्न वर्ग में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष ठाकुर विकास राजपूत व ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत ने प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर सीएम फेलो मोनिका शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा, पंकज सिंह, डॉ. विनोद शर्मा, व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed