{"_id":"87fcbee180baa3fb417bdabfb8c5371a","slug":"khaspura-from-the-current-six-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खासपुरा में करंट से छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खासपुरा में करंट से छह झुलसे
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। किसी ग्रामीण के एचटी और एलटी लाइन के बीच तार बांधना गांववालों को भारी पड़ गया। बिजली आते ही एचटी लाइन का करंट एलटी लाइन में फैल गया।
इस करंट की चपेट में आकर छह ग्रामवासी झुलस गए। इस दौरान आधा घंटा तक गांव में करंट फैला रहा। गांववालों की सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने लाइन बंद की।
इस घटना से क्षुब्ध ग्राम वासियों ने बिजलीघर पर धरना दिया। ग्रामीण एसडीओ को गांव ही ले गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव खासपुरा में शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे अर्थिंग फाल्ट होने पर फीडर से सप्लाई बंद हो गई। जेई तीरथ राज ने लाइन मैन को फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा।
फाल्ट नहीं मिलने पर लाइनमैन वापस लौट गया। इस बीच खासपुरा के ही किसी ग्रामीण ने गांव के चंद्रवीर सिंह के घर के पास खड़े खंभे पर एचटी लाइन और एलटी लाइन के बीच एक तार बांध दिया।
विज्ञापन
करीब साढ़े पांच बजे जब पैजनियां बिजलीघर से दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू की गई तो तार बंधा होने के कारण एचटी लाइन का करंट एलटी लाइन में आ गया। इससे गांव में भी करंट फैल गया।
गांव के बाबूराम का 18 साल का बेटा जितेंद्र अपने घर में नल से पानी भर रहा था। नल में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। कई ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फूंक गए।
विद्युत उपकरण बंद करने की कोशिश में जोगेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, हरजेंद्र सिंह भी झुलस गए। गांव के दो गुरुद्वारों और शिव मंदिर में भी करंट फैल गया। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। करीब आधा घंटे तक बिजली आने से गांव में करंट फैला रहा।
ग्रामीणों की सूचना पर बिजलीघर के कर्मचारियों ने लाइन बंद की। जितेंद्र को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, वहां से उसे बिजनौर भेजा।
जितेंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किसी ग्रामीण ने गांव में ही खासपुरा उमरी मार्ग पर एचटी और एलटी लाइन के बीच तार बंधा होने की सूचना दी। पूरी रात गांव में बिजली नहीं आई।
इस हादसे से क्षुब्ध कोमल सिंह, तिरमल सिंह, गुलाब सिंह, अंकित, प्रकाश सिंह आदि शनिवार को सुबह सात बजे ही बिजलीघर पहुंचे।
बिजली घर परिसर में उन्होंने धरना दिया। उन्होंने आरोपी ग्राम वासी और लापरवाह लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोपहर करीब 12 बजे एसडीओ गौरव पाल मौके पर पहुंचे तो ग्राम वासियों ने उनका घेराव किया।
ग्राम वासी उनको अपने साथ गांव ले गए और एचटी लाइन और एलटी लाइन के बीच बांधा गया तार दिखाया। एसडीओ ने मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कहकर ग्राम वासियों को शांत किया। उन्होंने एचटी और एलटी लाइन के बीच बंधे तार को खुलवाकर आपूर्ति सुचारु कराई।