फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khanapurti in the name of filling highway pits

हाईवे के गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति

Tue, 17 Aug 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Khanapurti in the name of filling highway pits
हाईवे के गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति
विज्ञापन

बिजनौर। बैराज रोड पर गड्ढों पर प्रशासन सख्त हुआ तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अफसरों ने खानापूर्ति कर निर्देशों का पालन कर दिया। बड़े गड्ढों में तो गिट्टी डलवा दी, लेकिन छोटे गड्ढों पर ध्यान नहीं दिया। शहर की बात करें तो बैराज रोड पेट्रोल पंप के पास चौराहे तक सड़क बदहाल है, जिसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं, लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे की हालत ठीक नहीं है और यह हादसे का सबब बन सकती है।
बैराज रोड पर बरसात से पहले ही गड्ढे बन गए थे। यह नेशनल हाईवे भी है, इस लिहाज से इस मार्ग की महत्ता और बढ़ जाती है। मेरठ-पौड़ी मार्ग होने के कारण रोजाना यहां से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। पिछले दिनों बैराज पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ तो इस मार्ग से मंत्री से लेकर पूरा प्रशासनिक अमला गुजरा। आने-जाने में परेशानी भी हुई। इसके बाद हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों की बैठकें बुलाई र्गइं। बैठकों में हाईवे अथॉरिटी के अफसरों को इस मार्ग की हालत सुधारने की चेतावनी तक जारी कर दी गई।
विज्ञापन

इसका असर इतना हुआ कि बड़े गड्ढे तो भर दिए गए, लेकिन छोटे गड्ढे ऐसे छोड़ दिए गए। ऐसे में एक ही बारिश में यह छोटे गड्ढे बड़े हो जाएंगे। वहीं, जहां गड्ढे भरे गए, वहां सड़क किनारे बजरी डाल दी गई, जिससे छोटे वाहनों के उस पर फिसलने की आशंका बनी हुई है। यह हाईवे शहर से होकर गुजरता है, ऐसे में शहर में प्रवेश से पहले ही पेट्रोल पंप के पास चौराहे की हालत खराब पड़ी है। वहां सड़क बुरी तरह टूट गई है, इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं नगर के लोग
नेशनल हाईवे की हालत बहुत बदतर है। अभी भी मम्मत तो हुई, लेकिन खानापूर्ति नजर आ रही है। सड़क खराब होने से इस मार्ग से आने जाने में बहुत परेशानी होती है - अरविंद कुमार
छोटे गड्ढे अभी भी रह गए हैं, इससे छोटे वाहनों को अधिक परेशानी होती है। इस मार्ग को पूरी तरह ठीक किया जाना चाहिए - पंकज कुमार
नेशनल हाईवे में गड्ढों का होना ठीक नहीं है। यहां से हजारों वाहन रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में सड़क का खराब होना बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है - प्रदीप

गड्ढों के कारण संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को शहर के आसपास से होकर गुजर रहे पूरे नेशनल हाईवे की मरम्मत करानी चाहिए - राकेश पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed