फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khalid brothers case: Talib did not respond to the administration's notice

खालिद बंधु प्रकरण : तालिब ने प्रशासन के नोटिस का नहीं दिया जवाब

Sun, 31 Aug 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Khalid brothers case: Talib did not respond to the administration's notice
- स्टोन क्रशर स्वामी तालिब को एडीएम ने जारी किया दूसरा नोटिस
विज्ञापन

- स्टोन क्रशर पर खनन सामग्री के स्टॉक की जांच के बाद जारी हुआ था पहला नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमले के बाद से जांच में घिरे खालिद बंधुओं पर कार्रवाई की तलवार अभी तक लटकी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से खालिद के भाई तालिब को दूसरा नोटिस जारी किया गया है। क्योंकि स्टोन क्रशर स्वामी तालिब ने पहले नोटिस का जवाब देना ही गंवारा नहीं समझा। खनन सामग्री के स्टॉक को लेकर जांच चल रही है।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी को संग लेकर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने तीन अगस्त को सीएम योगी से मुलाकात की थी। पूर्व सांसद ने रोबिन चौधरी पर हुए हमले के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ को जानकारी देते हुए बताया कि खालिद बंधुओं ने अवैध तरीके से अकूत संपत्ति हासिल कर ली है। सपा-बसपा सरकार में लोगों का जमकर शोषण किया गया। मामले में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अफसरों को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने तालिब के स्टोन क्रशर पर छापा मारा था। बताया गया कि स्टोन क्रशर पर मौजूद खनन सामग्री और कागजों में अंतर मिला था। जिसके बाद नोटिस जारी किया गया। मगर पहले नोटिस का जवाब देना तालिब ने गंवारा नहीं समझा। जिसके चलते अब फिर से नोटिस जारी किया गया है। एडीएम फाइनेंस वान्या सिंह ने बताया कि अब इस संबंध में खनन विभाग ने तालिब को दूसरा नोटिस जारी किया। अगर जवाब नहीं मिला तो एक सप्ताह बाद आरोपियों पर जुर्माने की एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed