फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keshav Prasad will stay in Nurpur, Najibabad today

आज नूरपुर, नजीबाबाद में रहेंगे केशव प्रसाद

Fri, 11 Feb 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad will stay in Nurpur, Najibabad today
आज नूरपुर, नजीबाबाद में रहेंगे केशव प्रसाद
विज्ञापन

बिजनौर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचेंगे और नूरपुर विधानसभा के राजा के ताजपुर और नजीबाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वह इस चुुनाव में दूसरी बार बिजनौर आ रहे हैं, जबकि सीएम योगी भी तीन बार आ चुके हैं।
आज शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 12:30 बजे नूरपुर विधानसभा के राजा का ताजपुर में पहुंचेंगे। जीएनपी कॉलेज में हेलीपैड बनाया गया है। ताजपुर के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां नूरपुर से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह के लिए मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम नजीबाबाद विधानसभा में है। 1:30 बजे साहू जैन डिग्री कॉलेज में उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा। जहां से नजीबाबाद के रामलीला ग्राउंड में पहुंचेंगे। रामलीला ग्राउंड में नजीबाबाद से प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

बता देें कि आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन डिप्टी सीएम पहुंच रहे हैं। बता दें कि इस बार बिजनौर में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सीएम योगी तीन बार जिले में आ चुके हैं। अखिलेश यादव और जयंत भी जनसभा को संबोधित कर गए। डिप्टी सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एएसपी देहात रामअर्ज ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed