फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kesaria city became the hut of Mahatma Vidur

साकार होने लगा विदुरकुटी के पर्यटक जोन बनने का सपना

Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kesaria city became the hut of Mahatma Vidur
बिजनौर के दारानगर गंज में विदुर सेवा आश्रम में सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
केसरिया नगरी बनी महात्मा विदुर की कुटी
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। विदुरकुटी को पर्यटक जोन के रूप में विकसित करने को लेकर अमर उजाला की मुहिम और प्रशासन का प्रयास धरातल पर रंग लाने लगा है। डीएम उमेश मिश्रा के प्रयास के बाद लगभग पूरा प्रशासनिक अमला और कई और विभाग इस स्थान को विकसित करने में जुटे तो इसका असर भी दिखने लगा है। जहां वृद्धाश्रम का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं दीवारों पर बनाई गई पेंटिंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वहां पहुंचने वाले लोगों को केसरिया रंग में डूबी विदुर की नगरी अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
डेढ़ माह पहले से तुलना करें तो यहां के हालात बहुत हद तक बदल चुके हैं। विदुरकुटी को लेकर पुराने अफसरों और नेताओं की शिथिलता कहें या फिर इस जगह को लेकर की गई अनदेखी कि इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं था। यहां जो पुराने काम हुए भी, वो भी जर्जर होते जा रहे थे। पुराने भवनों की छतों पर घास उगने लगी थी। वहीं शनिवार को जब विदुरकुटी के हालात देखे तो वहां पर हालात कुछ और ही नजर आए। चांदपुर रोड से विदुरकुटी की ओर मुड़ते ही मुख्य द्वार की मरम्मत और रंगाई का काम चल रहा था। सड़क के दोनों और साफ-सफाई बेंचों पर तीन रंग से तिरंगे वाला रंग की पुताई चल रही है। बाउंड्री तेजी से बन रही है और वृक्षों के आसपास भी सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

वृद्ध आश्रम का काम लगभग पूरा हो चुका है
विदुरकुटी आश्रम के पास चल रहे वृद्धाश्रम का काम लगभग पूरा हो चुका है। पूरे भवन की मरम्मत के साथ ही यहां रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही यहां पर वृद्धाश्रम पूरी तरह से संचालित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकर्मा हॉल में लग रही लोहे की रॉड
आयुर्वेदिक संस्थान का सपना अब धरातल पर हकीकत होता दिखने लगा है। पंचकर्म के कमरे में लोहे के स्टैंड लगने शुरू हो गए हैं। साथ ही वह हॉल भी तैयार किया जा रहा है, जहां चिकित्सक बैठकर मरीजों का उपचार करेंगे।
दीवारों पर बनाई गई पेंटिंग
विदुरकुटी पर अलग-अलग जगहों पर 80 से ज्यादा वर्कर काम कर रहे हैं। वहीं कई दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है। साथ ही उनके पास बेंच भी डाली गई है।
वर्जन
विदुरकुटी पर तेजी से काम चल रहा है। यहां आकर्षक पेंटिंग, रंगाई-पुताई, बैठने के लिए बेंच, बाउंड्री आदि पर काम कराया जा रहा है। आयुर्वेदिक संस्थान पर भी काम शुरू हो चुका है।

- उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर।

बिजनौर में विदुर कुटी पर विदुर सेवा आश्रम की गिरी दीवार की मरम्मत करते मजदूर।

बिजनौर में विदुर कुटी पर विदुर सेवा आश्रम की गिरी दीवार की मरम्मत करते मजदूर।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी पर विदुर सेवा आश्रम की दीवार बनाई गई पेटिंग।

बिजनौर में विदुर कुटी पर विदुर सेवा आश्रम की दीवार बनाई गई पेटिंग।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कटी पर भारत माता भवन में की रंगाई करते मजदूर।

बिजनौर में विदुर कटी पर भारत माता भवन में की रंगाई करते मजदूर।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी मंदिर में विदुर जी की मूर्ति की रंगाई करता मजदूर

बिजनौर में विदुर कुटी मंदिर में विदुर जी की मूर्ति की रंगाई करता मजदूर- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के प्रवेश द्वार की मरम्मत करता मजदूर।

बिजनौर में विदुर कुटी के प्रवेश द्वार की मरम्मत करता मजदूर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed