फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keepers frightened by firing in Baibalpur Bagh

बाग में चलाई जा रही है गोली

Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Keepers frightened by firing in Baibalpur Bagh
बैबलपुर बाग में गोली चलने से रखवाले भयभीत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के सबसे बड़े बैबलपुर के बाग में आम लूटने के लिए रात में आए दिन ताबड़तोड़ गोली चलाकर भय का माहौल बनाया जा रहा है। रखवाली करने वालों ने पुलिस से भी शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बिजनौर के जैन फार्म के स्वामी का कोतवाली शहर क्षेत्र में बैबलपुर में 1200 बीघे का बाग है, जिसमें आम के करीब छह हजार पेड़ हैं। इस बाग के आम देश के बड़ेे शहरों में जाते हैं। बाग की रखवाली करीब 40 लाग करते हैं। जैन फार्म के प्रबंधक डा. मोहित कुमार के मुताबिक पिछले कई दिनों से रात में मुंह पर कपड़ा बांधकर आने वाले लोग बाग में ताबड़तोड़ गोली चलाकर रखवाली करने वालो को डरा कर आम की फसल लूटने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। उन्हें शक है कि आसपास के इलाके के लोग बाग की रखवाली करने वालों को भगाने के लिए आरोपी गोलीचला रहे हैं। इन लोगों के डर से रखवाली करने वाले रात भर जाग कर बाग में पहरा दे रहे हैं। शनिवार की रात भी ऐसी हरकत पर बाग में पुलिस को बुलाना पड़ा पर कोई व्यक्ति हाथ नहीं आया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के मुताबिक उन्हे अभी ऐसी शिकयत नही मिली हैं। शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed