फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep yourself and the soil healthy by adopting organic farming

जैविक खेती अपनाकर खुद को और मिट्टी का रखें स्वस्थ

Wed, 03 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Keep yourself and the soil healthy by adopting organic farming
जैविक खेती अपनाकर खुद को और मिट्टी का रखें स्वस्थ
विज्ञापन

बिजनौर। नमामि गंगे परियोजना के तहत कृषक गोष्ठी में किसानों से जैविक खेती अपनाकर आमदनी बढ़ाने का आह्वान किया गया। जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।

गंगा बैराज पर हुई गोष्ठी में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि खेती में कीटनाशक व रसायनों का प्रयोग स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। कहा कि जैविक खेती में अपार संभावनाएं हैं। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि 58 समूह जैविक खेती से जुड़ गए हैं। जैविक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान गांव चौकपुरी निवासी राहुल चौधरी ने केला, पपीता, अमरूद व बांस की खेती के बारे में बताया। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने वेस्ट डी-कंपोजर के लाभ एवं महत्व के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक डॉ.अवधेश मिश्र ने बताया कि जिले में जैविक खेती का विस्तार किया जा रहा है। संचालन कर रहे योगेंद्रपाल सिंह योगी ने गो आधारित खेती के बारे में बताया। डीएम व सीडीओ ने जैविक खेती से जुड़े किसानों जगदीश सिंह, नैन सिंह, महेंद्र सिंह, बालमुकुंद, रोहताश, प्रशांत शर्मा, वीरेंद्रपाल सिंह, रेखा देवी, नाहर सिंह, समूह संचालक नौबहार, राजपाल एवं सोमपाल सिंह और लीड रिसोर्स पर्सन प्रमोद कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। किसानों को वेस्ट डी कंपोजर भी नि:शुल्क वितरित किया गया। कार्यक्रम में शील बायोटेक के प्रभारी अधिकारी जेपी शर्मा, राकेश सिंह, लवकुश मिश्रा, ब्रह्मपाल सिंह, महेंद्र गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed