{"_id":"62361b94b3fce5293f3513c1","slug":"keep-special-attention-on-spelling-in-english-subject-exam-bijnor-news-mrt581026424","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी विषय की परीक्षा में स्पेलिंग पर रखें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी विषय की परीक्षा में स्पेलिंग पर रखें विशेष ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर अंग्रेजी विषय का पेपर पहली बार एनसीईआरटी आधारित आएगा। अंग्रेजी विषय का सिलेबस भी कम हो गया है। इसलिए अंग्रेजी के पेपर में विषय विशेषज्ञों के टिप्स के अनुसार तैयारी करने से खूब नंबर आ सकते हैं। स्पेलिंग पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए परीक्षा में राइटिंग व टाइम मैनेजमेंट अच्छे नंबर लाने के लिए जरूरी है।
आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर के उप प्रधानाचार्य व अंग्रेजी के प्रवक्ता गयूर आसिफ का कहना है कि एक जमाना था जब अंग्रेजी विषय में प्रथम श्रेणी नंबर लाना टेढ़ी खीर था, लेकिन अब बदले पाठ्यक्रम एवं विद्यार्थियों द्वारा विषय की योजनाबद्ध तैयारी से अंग्रेजी में खूब नंबर आ रहे हैं। अंग्रेजी विषय में विशेष योग्यता अंक लाने वाले विद्यार्थियों की कमी नहीं है।
परीक्षा में मेरिट बढ़ाने में अंग्रेजी विषय की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए विद्यार्थियों को कुछ बातों का ध्यान रखना है। इनमें कोर्स की अपडेट जानकारी होनी जरूरी है। इस साल का अंग्रेजी का पेपर पहली बार एनसीईआरटी द्वारा निर्मित पाठ्यक्रम के अनुसार आएगा। साथ ही बोर्ड ने हर चैप्टर से कुछ भाग कम किया है। विद्यार्थियों को इसका भी ध्यान रखना है।
विज्ञापन
ये है पेपर का विभाजन
उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ ने बताया कि इंटर में अंग्रेजी का पेपर 100 नंबर का है। पेपर चार खंडों में विभाजित होता है। विद्यार्थियों को यह जानना जरूरी है कि किस खंड में क्या आएगा।
सेक्सन ए 15 नंबर का होता है। यह भाग रीडिंग स्किल्स पर आधारित होता है। इसमें अपठित पद्यांश दिया होता है। उस पर आधारित लघु प्रश्न, शब्दार्थ व शब्द विलोम संबंधित छोटे-छोटे सवाल पूछे जाएंगे।
सेक्सन बी 20 अंक का होता है। इसमें राइटिंग स्किल अर्थात लेखन शैली का परीक्षण होता है। इसलिए लैटर एप्लीकेशन, शार्ट आर्टिकल लिखने का अभ्यास करना है। परीक्षा में विद्यार्थियों से समय सामयिक घटनाओं पर आधारित आर्टिकल लिखवाया जाएगा। साथ ही किसी निकट संबंधी, प्रिय मित्र या किसी अधिकारी को पत्र लिखकर राइटिंग स्किल की परीक्षा की जाती है।
सेक्सन सी 25 नंबर का होता है। इसमें ग्रामर आती है। यह भाग गणित की तरह शत प्रतिशत नंबर लाने वाला है, जिसमें डायरेक्ट व इनडायरेक्ट, वन वर्ड, इंडियम, हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन पर आधारित लघु उत्तरीय वह बहुत विकल्पीय प्रश्न आदि प्रश्न पूछे जाते हैं। विद्यार्थी इस भाग में आने वाले कोर्स की जानकारी शिक्षकों से कर लें।
सेक्सन डी 40 नंबर का है। यह भाग विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तक पर आधारित होगा। इसमें मूल पाठों व कविताओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। पाठों पर आधारित लघु उत्तरीय प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, किसी एक कविता का स्ट्रैंजा दिया जाएगा उस पर आधारित लघु उत्तरीय प्रश्न, एक कविता का सेंट्रल आइडिया, सप्लीमेंट्री पाठ्य पुस्तक से दो-दो लघु उत्तरीय प्रश्न व एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
ये है जरूरी टिप्स
1 प्रश्नों को लिखकर याद करने की प्रेक्टिस करें।
2 रटने के बजाए एकाग्रता से पाठ का अर्थ समझें।
3 उत्तर का अर्थ भली भांति समझकर याद करें।
4 ग्रामर का परीक्षा तक रोजाना अभ्यास करें।
5 राइटिंग पर ध्यान दें। स्वच्छ लेखन जरूरी है।
6 पेपर के सवालों के अनुसार टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें।
7 पेपर के अंकों का विभाजन अच्छी तरह देख कर तैयारी करें।
8 जवाब टू द प्वाइंट लिखें। अनाप शनाप लिखकर कापी न भरें।
9 स्पेलिंग मिस्टेक पर ध्यान दें। अधिक गलतियों से नंबर कम होते हैं।
10 लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय सभी सवालों को समान महत्व देकर तैयारी करें।