फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep enough medicines to deal with infectious diseases: Divisional Commissioner

संक्रामक रोगों से निपटने के लिए रखें पर्याप्त दवाई:मंडलायुक्त

Sun, 05 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Keep enough medicines to deal with infectious diseases: Divisional Commissioner
बिजनौर विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोध? - फोटो : BIJNOR
संक्रामक रोगों से निपटने के लिए रखें पर्याप्त दवाइयां :मंडलायुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल/नोडल अधिकारी बिजनौर आंजनेय कुमार सिंह ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा से संबंधित, बाढ़ /अतिवृष्टि की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन, माध्यमिक एवं बेसिक स्कूलों में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का हाल भी जाना।
मंडलायुक्त ने सीएमओ को संक्रामक रोगों तथा बुखार, डेगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से संबंधित रोगों की दवाओं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मेडिकल स्टोर में उपरोक्त रोगों से संबंधित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी सहित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तथा जहां पानी एकत्रित होने की संभावना है, वहां नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं एवं मैलाथियान टैक्नीकल से प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कराने और सॉलिड वेस्ट मैटीरियल को डोर टू डोर निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस समय पशुओं पर बीमारियों के फैलने की संभावना ज्यादा है, इसलिए उनका नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करें। बीएसए व डीआईओएस को स्कूलों में साफ-सफाई रखने, स्कूली बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर बुलाने को कहा। डीएम उमेश मिश्रा ने उनके निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने और शासन की मंशा के अनुसार काम कराने की बात कही। इस दौरान एसपी डा.धर्मवीर सिंह, सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन भगवान शरण़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एसपी सीटी डा.प्रवीन रंजन सिंह समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed