होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन लेवल पर रखें नजर, लक्षणविहीन कोरोना पॉजिटिव मरीज रखें ये ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर होता है। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है। थकान महसूस होती है। डॉक्टरों के अनुसार खानपान पर खास ध्यान दें और रोजाना सुबह व्यायाम करें। ऐसे में मरीजों को अपने ऑक्सीजन लेवल पर नजर रखने की आवश्यकता है।
शासन ने लक्षणविहीन (एसिंप्टोमेटिक) मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति प्रदान कर रखी है। चिकित्सकों की देखरेख में इनका घर पर ही उपचार किया जाता है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को समय-समय पर अपने ऑक्सीजन स्तर की जांच कराते रहना चाहिए।
होम आइसोलेशन के नोडल अधिकारी डा. प्रमोद कुमार गुप्ता का कहना है कि यदि ऑक्सीजन का स्तर 94 से अधिक है तो परेशान होने की कोई बात नहीं, लेकिन यह 90 से 93 के बीच पहुंचने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में करीब 90 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें।
होम आइसोलेशन में रहने वाले लक्षणविहीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एक किट खरीद कर अपने पास रखनी चाहिए। इसमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, ग्लब्स, सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं शामिल होती हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/