फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Keep an eye on the home quarantine people'

‘होम क्वारंटीन लोगों पर रखें नजर’

Fri, 22 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Keep an eye on the home quarantine people'
‘होम क्वारंटीन लोगों पर रखें नजर’
विज्ञापन

नूरपुर। एसडीएम और सीओ ने ग्राम प्रधानों, चौकीदारों व ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों से होम क्वारंटीन लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।

एसडीएम चांदपुर घनश्याम वर्मा और सीओ राकेश श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि कोरोना संकट के समय प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और चौकीदार की अपने-अपने गांवों में शांति बनाए रखने में अहम भूमिका होती है। उन्होंने चौकीदारों को निर्देश दिए कि गांव में कोई घटना होने पर थाने को जानकारी दें। ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों से अधिकारियों ने कहा कि बाहर से आए प्रवासी कामगारों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग अथवा पुलिस को दें। होम क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें। ग्राम प्रधानों की बैठक के बाद पुलिस ने मस्जिद के इमाम की बैठक लेकर ईद की नमाज घरों पर ही अदा करने को कहा। मौलवियों ने पुलिस को लॉकडाउन का पालन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल, निरीक्षक अवधेश कुमार, वंदना रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed