{"_id":"6089a5098ebc3ed63b6537b4","slug":"keep-a-close-watch-on-the-infected-get-quarantine-done-nazibabad-news-mrt536384383","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों पर रखें पैनी निगाह, कराएं क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमितों पर रखें पैनी निगाह, कराएं क्वारंटीन
विज्ञापन

नजीबाबाद। शासन से नामित कोविड-19 के नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने नजीबाबाद पीएचसी और साहनपुर के क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने प्रशासन को जल्द क्वारंटीन केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर रूप से संक्रमित होम क्वारंटीन मरीजों को क्वारंटीन केंद्रों में भेजकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
बिजनौर के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने नजीबाबाद में संक्रमितों की संख्या अधिक न होने पर संतोष व्यक्त किया। एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के साथ नोडल अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉ. गौरव कुुमार और डॉ. अरूणिमा सक्सेना से वैक्सीनेशन, कोविड जांच और संक्रमितों के बारे में जानकारी की। क्षेत्र में 333 संक्रमितों की संख्या पर संतोष व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से उनके उपचार और निगरानी के प्रति गंभीर रहने को कहा। पीएचसी में पीपी किट एवं कोविड उपचार से संबंधित औषधियों के बारे में नोडल अधिकारी ने जानकारी की। नोडल अधिकारी ने नगर पंचायत साहनपुर के बारात घर में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण कर व्हाइट वॉश न होने, सफाई प्रभावित होने पर ईओ हरिनारायण सिंह को तत्काल सफाई व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश दिए।
ऑक्सीजन की कमी पूरी करने के प्रयास जारी
नजीबाबाद। मीडिया द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी और एजेंटों को कोविड जांच कराने में किट की कमी और समय कम होने से आ रही परेशानी के संबंध में पूछे जाने पर नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि यह आरओ और प्रशासन स्तर का मामला है। उन्हीं के स्तर से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने ऑक्सीजन गैस की कमी के बारे में डीएम स्तर से प्रयास किए जाने की जानकारी दी।