{"_id":"604271638ebc3e8ca31abdd1","slug":"kavandis-will-have-to-undergo-rtpcr-investigation-bijnor-news-mrt5285238164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों को करानी होगी आरटीपीसीआर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों को करानी होगी आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

बिजनौर। हरिद्वार से कांवड़ लाने वालों को अपनी आरटीपीसीआर जांच करानी ही होगी। इस जांच की सुविधा जिला अस्पताल सहित जनपद के हर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। इस जांच का परिणाम करीब 24 घंटे के भीतर ही आ जाता है।
शासन ने महाशिवरात्रि पर्व पर गाइडलाइन जारी कर दी है। इस बार कोरोना महामारी होने के कारण कांवड़ लेने जाने वाले शिवभक्तों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसे लेकर शिवभक्त असमंजस में हैं कि वे अपनी जांच कहां पर और कौन सी जांच कराएं। कुछ लोगों ने अपनी एंटीजन किट से जांच करा ली है, लेकिन उन्हें भी आरटीपीसीआर ही करानी होगी। सीएमओ डा. विजय यादव ने बताया कि जनपद के हर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच होगी। कहा उत्तराखंड में केवल आरटीपीसीआर ही वैध है। इसलिए यह जांच होनी जरूरी है। इसके 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट आने का प्रावधान है। रिपोर्ट आने में अधिकतम तीन से चार दिन का समय भी लग जाता है।