फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Kasampur Veeru's school became an example in the state

सरकारी स्कूल: प्रदेश में मिसाल बना कासमपुर वीरू का स्कूल, प्रदेशभर में चमक रहा जिले का नाम

Tue, 03 Aug 2021 09:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 03 Aug 2021 09:04 AM IST
सार

बिजनौर जिले का नाम पूरे प्रदेशभर में चमक रहा है। जनपद का कासमपुर वीरू खालसा स्कूल कायाकल्प मिशन के लिए उदहारण बनकर सामने आया है।

विज्ञापन
Bijnor News: Kasampur Veeru's school became an example in the state
बाल मैत्रिक विद्यालय कायाकल्प पुस्तिका में प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा को मिला स्थान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूं तो बिजनौर का नाम सूबे के मानचित्र पर अलग ही पहचान रखता है, लेकिन इस बार सरकारी स्कूलों की काया पलटने को लेकर जिले का नाम प्रदेशभर में चमक रहा है। बिजनौर के कासमपुर वीरू खालसा स्कूल कायाकल्प मिशन के लिए उदहारण बनकर सामने आया है। समग्र शिक्षा अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यूनिसेफ के सहयोग से प्रकाशित हुई बाल मैत्रिक विद्यालय कायाकल्प पुस्तिका में प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा स्कूल का फोटो भी प्रकाशित हुआ है। यह पुस्तक सूबे के हर जिले में बांटी गई है। इसे देख अब शिक्षा विभाग अन्य स्कूलों में चल रहे मिशन कायाकल्प के कार्यों पर भी नजर लगाए हुए हैं।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यूनिसेफ के सहयोग से पूरे सूबे के विद्यालय के लिए बाल मैत्रिक विद्यालय कायाकल्प पुस्तिका प्रकाशित कराई गई है। इस पुस्तिका में 209 पेज हैं। पुस्तिका में मिशन कायाकल्प का कार्य समय पर करने व मिशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों को भी प्रकाशित किया गया है, जिसमें रसोईघर, डाइनिंग सेट, किचन गार्डन, बालिका शौचालय, बालक शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश, पाइप वॉटर सप्लाई, ओवरहेड टैंक, दिव्यांग बाल सुलभ शौचालय, आंगनबाड़ी स्वच्छता परिचय, फर्नीचर, रसोईघर विद्यालय की चारदीवारी तमाम बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया है। शासन की ओर से प्रकाशित इस पुस्तिका के अनुक्रमणिका के साथ ही विकास क्षेत्र बुढ़नपुर के प्राथमिक विद्यालय कासमपुर वीरू खालसा का फोटो प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन


विद्यालय का बाह्य सुंदरीकरण व विद्यालय में कराए गए मिशन कायाकल्प के कार्य पूरे प्रदेश के विद्यालयों के लिए नजीर बन गए हैं। साथ ही जिले के अन्य विद्यालयों में चल रहे मिशन कायाकल्प के कार्यों पर भी प्रशासन नजर रखे हुए है। डीएम की ओर से भी कार्य को जल्द ही पूरा कराने को निर्देश दिए गए थे। दूसरी ओर जिला समन्वयक निर्माण सलीम अख्तर बेग के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय कासमपुर खालसा में सुंदरीकरण का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। जिस कारण बाल मैत्रिक विद्यालय कायाकल्प पुस्तिका में इस विद्यालय के फोटो को प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कान्वेंट स्कूल के पार्क भी फीके पड़ गए
यूं तो इस स्कूल के क्लासरूम से लेकर सभी भवन बहुत बेहतर तरीके से तैयार किए गए हैं। वहीं, इस स्कूल के जो फोटो पुस्तिका में छपे हुए हैं, उनके स्कूल के पार्क की सुंदरता को दर्शाया गया है। पहली बार फोटो देखने में तो यह किसी कान्वेंट स्कूलों जैसे दिखते हैं।

कायाकल्य योजना के तहत कई स्कूलों में बहुत शानदार काम हुआ है। कासमपुर वीरू खालसा स्कूल से पहले प्रेरणा पत्रिका में इब्राहिमपुर सादों स्कूल का फोटो प्रकाशित हो चुका है। आने वाले समय में इसी तरह कई स्कूल तैयार होंगे, धीरे-धीरे जिलेभर के स्कूलों को इसी तरह तैयार किया जाएगा - जयकरन यादव, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed