फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwariyas reached the big temple Shrimukteshwar Nath

बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वर नाथ पर पहुंचे कांवड़िये

Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas reached the big temple Shrimukteshwar Nath
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नगीना का बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ फूलों व रंग बिरंगी बिजली की ल? - फोटो : BIJNOR
बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वर नाथ पर पहुंचे कांवड़िये
विज्ञापन

नगीना। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगीना के श्री मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सोमवार शाम से ही कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए। विभिन्न पार्टियों के नेताओं, समाजसेवी संस्थाओं व अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
नगर में जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भोले के भक्तों की सेवा में स्वागत शिविर लगवाए। बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ को फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। पूरे नगीना शहर में कांवड़ियों की भारी भीड़ दिखाई दी। बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल ने बताया कि सोमवार मध्य रात्रि 12 बजे से जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। स्टेशन रोड पर राष्ट्रीय पत्रकार संगठन व सुयश कांप्लेक्स के दुकानदारों ने संयुक्त रूप से शिविर लगाया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी साहू संतोष कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन, ब्राह्मण सभा के पूर्व नगर अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा, साहू सुयश अग्रवाल, साहू अनुभव अग्रवाल, सुनील विश्नोई ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी ने गांधी मूर्ति के निकट स्वागत शिविर लगाया। समाजसेवी शेख परवेज पाशी ने कांवड़ियों को हलवा बांटा। भाजपा नेताओं की ओर से बड़ा मंदिर के समीप बाजार गंज में भोले के भक्तों को फल बांटे। नगर के विभिन्न मोहल्लों व बाजारों में भी दर्जनों स्वागत शिविर लगाए गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देश पर सफाई निरीक्षक धीरज वर्मा के नेतृत्व में नगर के सभी मंदिरों के बाहर तथा मुख्य बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed