{"_id":"62dd9068d46fe25e16785677","slug":"kanwariyas-moving-towards-the-destination-in-the-fun-of-devotion-bijnor-news-mrt598355259","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति की मस्ती में मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति की मस्ती में मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये
विज्ञापन

बिजनौर। डाक कांवड़ में डीजे पर बज रहे भजनों पर शिवभक्त कंधे पर कांवड़ लिए आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों पर रविवार को डाक कांवड़ का रैला उमड़ा रहा। कांवड़ यात्रा में नजर बनाए रखने के लिए पुलिस अफसर सड़कों पर डटे रहे। उन्होंने तेज गति में जा रहे वाहनों की स्पीड को कम कराया। वहीं, कांवड़ियों के अलावा कांवड़ मार्ग पर अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी।
रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर लेकर कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि डाक कांवड़ की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बरेली, संभल, अलीगढ़ की डाक कांवड़ रविवार को हरिद्वार से लौटते हुए नजर आईं। कांवड़ियों ने नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर मंजिल की ओर कदम बढ़ाए। डाक कांवड़ में भगवान भोलेनाथ के भजनों की गूंज रही। भगवान आशुतोष की भक्ति में लीन शिवभक्त महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। कांवड़ियों का रैला उमड़ा तो सड़क केसरिया रंग में रंग गई। पुलिस ने तमाम स्थानों पर शिवभक्तों का फूलों की बारिश कर स्वागत किया। उधर, शिवरात्रि नजदीक आते ही मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर के तमाम शिवभक्त बाइकों और दूसरे वाहनों से हरिद्वार की तरफ जाते दिखाई दिए।
दूसरे जिलों में कुछ कांवड़ियों के सड़क हादसों का शिकार होने की वजह से जनपद में भी पुलिस चौकन्नी हो गई। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और एएसपी देहात रामअर्ज ने कांवड़ मार्ग पर डेरा डाल लिया। अमरोहा की तरफ जाने वाली सड़क पर राम अर्ज डटे रहे। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों के वाहनों के अलावा किसी दूसरे वाहनों को जाने नहीं दिया। तेज गति में जा रहे वाहनों की स्पीड को भी पुलिस ने कम कराया। एएसपी सिटी रात में मोटा महादेव मंदिर के आसपास डटे रहे।