{"_id":"60412c7c8ebc3ef10744d598","slug":"kanwar-yatra-2021-police-will-be-deployed-on-the-kanwar-yatra-route-bijnor-news-mrt528365753","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात होगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात होगी पुलिस
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात होगी पुलिस
बिजनौर। महाशिवरात्रि के लिए कांवड़ यात्रा तो शुरू हो गई, लेकिन इस बार दूर दराज के कांवड़िए नजर नहीं आ रहे हैं। हर- हर महादेव के जयकारे अभी सुनाई नहीं दे रहे हैं। नजीबाबाद क्षेत्र से जरूर कुछ श्रद्धालु कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है। यात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। जिले के श्रद्धालु आठ व नौ मार्च को कांवड़ लेने हरिद्वार जाएंगे।
महाशिवरात्रि का त्योहार 11 मार्च को है। बिजनौर के अलावा मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बरेली, शाहजंहापुर, बुलंदशहर, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों के कांवड़िए हरिद्वार कावंड़ में गंगा जल लेने को जाते हैं। ये सभी कांवड़िए बिजनौर से होकर जाते हैं। इस बार हरिद्वार में कुंभ लगा है। शिवभक्त कांवड़ यात्रा लेकर असमंजस में हैं। उन्हें लग रहा है कि कुंभ की वजह से कांवड़ यात्रा रोक दी गई है। जबकि कांवड़ यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हरिद्वार से इक्का-दुक्का ही कांवड़िए गंगा जल ला रहे हैं।
हरिद्वार में भी अभी तक कांवड़ियों की ऐसी भीड़ नहीं है, जैसी पिछले सालों में होती थी। रोडवेज बसों व अन्य वाहनों से दूरदराज के भोले के भक्त कांवड़ में जल लाने के लिए हरिद्वार कई दिन पहले से जाने शुरू हो जाते थे। रोडवेज बसों पर इनकी कांवड़ बंधी दिखाई देती थीं, लेकिन अभी तक ये दिखाई नहीं दे रही हैं। जिले के मार्गों पर कांवड़िए कांवड़ लाते नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था ने भी पुलिस अफसरों को कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिले के कांवड़िए आठ व नौ मार्च को कांवड़ लेने हरिद्वार कूच करेंगे। उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी। कांवड़ लाने के लिए वाहन बुक कराने शुरू कर दिए हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर हर जगह पुलिस तैनात रहेगी। यात्रा पर कोई रोक नहीं है।