{"_id":"5c7d6eb3bdec2213ea537757","slug":"kanwad-brought-to-the-name-of-martyrs-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के नाम पर लाए कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के नाम पर लाए कांवड़
Tue, 05 Mar 2019 12:00 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शीतला माता मंदिर में बड़े भंडारे का आयोजन किया गया।
भारतीय हिंदू स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने एक कांवड़ देश के शहीद सैनिकों के नाम हरिद्वार से लाकर बिजनौर नई बस्ती स्तिथ पुराने शिव मंदिर में चढ़ाई। कार्यकर्ता रात करीब दो बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे और सुबह आठ बजे बिजनौर पहुंच गए। विनीत शर्मा, विजय राज गौर, आशुतोष शर्मा, शिवांश भारद्वाज, अजीत चौधरी, तरुण शर्मा, हिमांशु शर्मा, गुड्डू, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप, दीपक, पप्पू शामिल रहे। शीतला माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों के भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा के बड़ा शिव मंदिर, धूलिया महादेव संस्थान मंदिर, चामुंडा मंदिर, बिजलीघर परिसर में स्थित शिवलिंग पर शिव भक्तों और कांवड़ियों ने पूजा अर्चना की। नहटौर-हल्दौर मार्ग के निकट स्थित संतोष विहार आश्रम में हवन कर पुजारी चरणदास ने श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। महाराजा सूर सैनी धर्मशाला में रविवार रात जागरण का आयोजन किया गया। ब्रह्मपाल सैनी, रावेंद्र चौहान, रवि कश्यप, अशोक चौहान आदि ने भजन सुनाए। इस दौरान मनोज चौहान, नीलम चौहान, अनुज कुमार, प्रीति, सुमित्रा देवी, सुधा देवी, प्रिंसी, सुनीता, सुरेंद्र सिंह, राजाराम, बलवीर सैनी आदि मौजूद रहे। पैजनिया में भोले शंकर, मां पार्वती, गणेश भगवान आदि झांकियाें के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बशेश्वर दयाल त्यागी, गौरव शर्मा, रानी शर्मा, दिवाशू राजपूत, रानू त्यागी, मूलचंद शर्मा, अंकित त्यागी, अरुण शर्मा, आकाश शर्मा, रक्षित त्यागी, दिवाकर आदि रहे।
दिन भर हुआ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
हीमपुरदीपा में क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जोगी औंधा गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर क्षेत्र के शिव भक्तों ने सुबह सवेरे पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुषों की लंबी लाइन लग गई। सभी भक्तों ने शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। शांति व्यवस्था के लिए हीमपुरदीपा पुलिस का पूरा सहयोग रहा। क्षेत्र के गांव रतनपुर खुर्द, हीमपुरदीपा, उलेढ़ा, रावटी आदि गांवों के शिवमंदिरों पर भी शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
भगवान आशुतोष का भक्तिभाव से किया जलाभिषेक
नजीबाबाद में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्तिभाव से भोले शंकर को धूप, दीप, पुष्प, बेलपत्र, फल चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर एवं ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में घंटा ध्वनि के साथ भगवान आशुतोष के जलाभिषेक का सिलसिला रविवार की मध्यरात्रि के बाद जारी हो गया। शिवभक्त कांवड़ों के श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। भोले भंडारी के जयकारों और शिव भजनों की शिवालयों में गूंज रही। श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चों ने भगवान शिव की धूप, दीप से पूजा-आराधना कर उन्हें भक्तिभाव से गंगाजल, दूध, पुष्प, फल, बेलपत्र आदि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने शिवालयों को विशेष रूप से सजाया। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, शिवमंदिर संतोमालन, शिवमंदिर दीवान परमानंद, शिवमंदिर श्यामली, टीला क्षेत्र महामृत्युंजय शिवमंदिर, प्राचीन शिव मंदिर प्राचीन रम्पुरा, शिवमंदिर रमेशनगर, शिवमंदिर आदर्शनगर, सीकेआई स्थित शिवशक्तिधाम, गीता भवन शिवमंदिर, शिवमंदिर मकबरा, रायपुर रोड स्थित लटाधारी शिवमंदिर आदि शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
महादेव का शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
मंडावली/भागूवाला/रायपुर सादात में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्त कांवड़िये और श्रद्धालुओं ने स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ प्राचीन मंदिर पर महादेव के जलाभिषेक किया। मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में पुलिसटीम ने शांतिपूर्णढंग से जलाभिषेक में श्रद्धालुओं का सहयोग किया। कांठपुर, मंडावली, मोहनपुर, करौली के शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं पूनम, खुशी, निर्देश, सुमन, आरती, पूजा, सुनील, संजीव, मोहन, अमित, भूपेंद्र, ऋषिपाल ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जल चढ़ाया। भागूवाला के मोहनपुर, रामदासवाली, काशीरामपुर, भागूवाला के शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं अखिलेश, सुरेंद्र, श्याम सिंह, लीलाधर, सुशील कुमार, अर्जुन, मुकेश, जयपाल, दिनेश, दयावती, यशोदा, रुक्मिणी भगवान पशुपति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक कर मंगल कामना की। रायपुर सादात, हरगनपुर, टांडामाईदास, कोटकादर, मोल्हड़वाला के शिवमंदिर में श्रद्धालुओं कुशलपाल, संजय कुमार, सचिन, रामअवतार, प्रदीप, बाबूराम, राजेश, डॉ.धर्मवीर सिंह, अशोक, डॉ.विद्यावती, राखी, मिथलेेश, प्रतिभा देवी आदि ने महादेव की आराधना और जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया।