फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kailash Pal reached from dance instructor to web series

नृत्य प्रशिक्षक से वेब सीरीज तक पहुंचे कैलाश पाल

Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kailash Pal reached from dance instructor to web series
नृत्य प्रशिक्षक से वेब सीरीज तक पहुंचे कैलाश पाल
विज्ञापन

एजाज अहमद
नजीबाबाद। हौसला और दृढ़ संकल्प इंसान को पंख और परवाज देता है। नगर के कैलाश पाल ने मेहनत, लगन से छोटे-बड़े पर्दे और वेब सीरीज में अभिनय से नगर को पहचान दिलाई।
नगर के मोहल्ला गडरियान निवासी कैलाश पाल (47) को नृत्य प्रशिक्षक के रूप में अपने आपको आगे बढ़ाने का जज्बा था। किशोर अवस्था में ही नृत्य में दर्जनों पुरस्कार पाने वाले कैलाश ने नृत्य प्रशिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाई। करीब डेढ़ दशक पहले फिल्म नगरी मुंबई का रुख किया। नृत्य, गायन और अभिनय के क्षेत्र में कैलाश ने अपने आपको धैर्य और लगन के साथ निखारा। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का ध्यान कैलाश पाल ने अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

हाल ही में निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा व मंजू की वेब सीरीज दहनम के चार एपिसोड में कैलाशपाल को सिडप्पा का अभिनय मिला है। एपिसोड में शियाजी शिंदे, सुरेश काले, ईशा कोपिकर, जाकिर हुसैन जैसे नामचीन कलाकार शामिल हैं। 14 अप्रैल को दहनम वेब सीरीज का श्रीगणेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश पाल ने बड़े पर्दे पर भी अभिनय किए। फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी, बाईपास रोड में कैलाश की भूमिका से उसे कई फिल्मों का सफर तय करने में कामयाबी मिली। यशराज फिल्म प्रोडक्शन बैनर तले 23 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म शमशेरा में संजय दत्त, रणधीर कपूर जैसे कलाकारों के साथ कैलाश पाल डाकू की भूमिका में नजर आएंगे। इतना ही नहीं अमेजन की वेब सीरीज मुर्शिद में कैलाश पाल को असलम का किरदार मिला है। दूरदर्शन के स्वराज में कैलाशपाल अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। कैलाश पाल कहते हैं कि यदि इंसान में धैर्य, लगन और लक्ष्य को पाने की ललक हो तो इंसान को मंजिल मिल ही जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed