फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kabaddi tournament in Suawala

एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट में सुआवाला ने भोगपुर को हराया

Tue, 14 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi tournament in Suawala
कबड्डी टूर्नामेंट में सुआवाला ने भोगपुर को हराया
विज्ञापन

बिजनौर। गांव भोगपुर में बाबा भूमणशाह गुरुद्वारा सिंह सभा में मकर संक्रांति पर विशाल मेला आयोजित हुआ। जत्थेदारों ने गुरूवाणी तथा कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। मेले में आयोेजित कबड्डी टूर्नामेंट में पहलवानों ने दमखम दिखाया, जिसमें सुआवाला ने भोगपुर की टीम को हरा दिया।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कीर्तन और सत्संग के बाद संगत ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मिक्की माउस व झूलों का जमकर आनंद लिया। उधर, मेले में एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट भी हुआ। सुआवाला ने 20 अंक पाकर भोगपुर को हराकर परचम लहराया। जबरदस्त मुकाबला देख दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए। टूर्नामेंट में भोगपुर, सुआवाला, मनोहरवाली, कल्लूवाला, लालवाला आदि गांवों से पहुंची टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों की खूब प्रशंसा की। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, जसपाल सिंह, कालाराम, बंता सिंह और रमेश सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed