फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kabaddi star Rikanshu, Harikesh and Mayank rocked

नन्हें कबड्डी स्टार रिकांशु, हरिकेश, मयंक ने मचाया धमाल

Thu, 10 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi star Rikanshu, Harikesh and Mayank rocked
कबड्डी स्टार रिकांशु, हरिकेश और मयंक ने मचाया धमाल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के तीन नन्हें खिलाड़ियों ने जूनियर प्रो-कबड्डी में धमाल मचाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। तीनों नन्हें खिलाड़ी नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर लीग की ओर से पुरस्कृत किया जा चुका है और अपने गृह जनपद लौटने पर तीनों का गांव रवाना में स्वागत किया गया।

कबड्डी का क्रेज जनपद में रफ्तार पकड़ रहा है। प्रो-कबड्डी स्टार राहुल चौधरी के बाद से बच्चों से लेकर युवाओं तक में कबड्डी का रुझान बढ़ा है। वर्तमान मेें जिले के तीन नन्हें खिलाड़ियों ने जूनियर कबड्डी लीग में सफलता के झंडे गाड़े हैं। इनमें से दो खिलाड़ी राहुल चौधरी के गांव जलालपुर छोइया के रहने वाले हैं और तीसरा चांदपुर क्षेत्र के गांव रवाना का निवासी है। सात अक्टूबर को नोएडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर प्रो-कबड्डी लीग का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के गांव छोईया जलालपुर निवासी रिकांशु एवं हरिकेश तथा चांदपुर क्षेत्र के ग्राम रवाना निवासी मयंक कुमार शामिल रहे। दादरी जूनियर हाईस्कूल से हुए मैच में नोएडा की टीम 28-25 से उपविजेता रही। तीनों होनहार आर्यावर्त स्कूल की टीम में शामिल थे। सुपर-8 टीम में देश भर की आठ टीम शामिल हुईं। इसमें नोएडा के आर्यावर्त स्कूल की टीम उप विजेता रही। तीनों ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने जनपद का नाम रोशन किया। कबड्डी कोच जागेश सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके लिए उन्हें लीग की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही अपने गृह जनपद पहुंचने पर गांव रवाना में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि रिकांशु और मयंक कक्षा छह तथा हरिकेश कक्षा सात में नोएडा के आर्यावर्त स्कूल में अध्ययनरत हैं। तीनों खिलाड़ी अगले माह होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जाएंगे। सम्मानित करने वालों में वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन सिंह, रोहित कुमार, हेमंत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed