{"_id":"634c4c695f737d672b1c4412","slug":"jwala-chandi-s-team-won-the-final-of-the-kabaddi-tournament-nazibabad-news-mrt6098855176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धबली क्लब की ओर से 60 किलोग्राम भार वर्ग का कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धबली क्लब की ओर से 60 किलोग्राम भार वर्ग का कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित
विज्ञापन
नांगलसोती। ब्लॉक स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल ज्वाला चंडी की टीम ने जीता। ज्वाला चंडी की टीम ने लालपुर मान को 28-20 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सिद्धबली क्लब की ओर से गांव लालपुर मान में आयोजित 60 किलोग्राम भार वर्ग के कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाकियू नेता दिगंबर सिंह, कुलबीर सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। रेफरी जितेंद्र सिंह और पंकज देशवाल की देखरेख में टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच लालपुर मान व हरचंदपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें लालपुर मान ने हरचंदपुर को 21-15 से हराया। इसके बाद हकीमपुर ने मायापुरी की टीम को 21-15 से हराया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में ज्वाला चंडी की टीम ने ने चमरौला को 25-21 से हराकर और लालपुर मान की टीम ने बाई में निकलने के कारण फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में ज्वाला चंडी ने लालपुर मान ने 28-20 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। कमेटी आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीम को नगद धनराशि व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के आयोजन में सुमित कुमार, नरदेव सिंह, शुभम, प्रशांत, छोटू, निपेंदर, मोहित, विजय आदि का सहयोग रहा।