{"_id":"5f4006c68ebc3ea9c32697e6","slug":"junk-rain-spoiled-vegetable-flavor-bijnor-news-mrt4973242127","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी का जायका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी का जायका
बिजनौर। कुछ दिन से हो रही झमाझम बारिश ने सब्जी का जायका बिगाड़ दिया है। कई सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है। टमाटर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है। बाकी सब्जी के दाम भी बढ़ गए हैं। सब्जी के आसमान छूते दामों से लोग परेशान हैं।
तीन दिन से जिले में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। बारिश की वजह से लोग अपने घरों में ही रहे। बारिश ने शलजम, पालक, तुरई, मूली व खीरे की फसल को बर्बाद कर दिया है। सब्जी के खेत जलमग्न हो गए हैं। इस हालत में से सब्जी नहीं बची है। जिस कारण सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। टमाटर गृहणियों की रसोई से दूर होता जा रहा है। आलू भी मंहगा हो गया है। अभी आलू के दाम और बढ़ने की उम्मीद है। बरसात में सब्जी के बर्बाद होने से किसानों को भी झटका लगा है। किसानों की उम्मीद थी कि इस बार तेज बारिश नहीं होगी। सब्जी बेचने वालों की माने तो आने वाले दिनों में कई सब्जी बाजार में दिखाई नहीं देंगी। सब्जी के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है। मंहगी सब्जी से बजट गड़बड़ा गया है। सब्जी विक्रेता महेंद्र सैनी व मन्नवर के मुताबिक बरसात की वजह से कई सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। टमाटर के साथ अन्य सब्जी के दाम भी बढ़ गए हैं। सब्जी की नई फसल आने तक ये दाम बढ़े रहने की उम्मीद है। सर्दियों में सब्जी के दाम सामान्य हो पाएंगे।
सब्जी के दाम
सब्जी पहले अब
तुरई 25 30
लौकी 20 30
आलू 25 30
टमाटर 50 80
भिंडी 20 30
खीरा 30 40
फूल गोभी 60 80
प्याज 20 25
शिमला मिर्च 60 80
बैंगन 20 25
नोट - सब्जी के सभी दाम किलो में हैं।