{"_id":"629658884e82143dab5cf880","slug":"journalists-should-raise-voice-of-victims-bijnor-news-mrt5909832189","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पत्रकारों को उठानी चाहिए पीड़ितों की आवाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पत्रकारों को उठानी चाहिए पीड़ितों की आवाज’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पत्रकारों को उठानी चाहिए पीड़ितों की आवाज’
नगीना। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी लगन व निष्ठा के साथ करने व पीड़ितों की आवाज को कलम के माध्यम से उठाते रहने का आह्वान किया।
सोमवार रात एमएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी ने कहा कि पत्रकारों को अपनी गरिमा व विश्वसनीयता को बरकरार रखना होगा। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में पत्रकार को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है तथा पीड़ित व्यक्ति शासन और प्रशासन से जब निराश हो जाता है तो कलम के सिपाही के पास ही अपना समाचार छपवाने जाता है। वरिष्ठ पत्रकार व एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रतेंद्र बिश्नोई की अध्यक्षता व डॉक्टर संदीप शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार डॉ पंकज भारद्वाज, ज्योति लाल शर्मा, नरेंद्र मारवाड़ी, इकबाल अंसारी, काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, पालिका चेयरपर्सन के पति शेख शाहनवाज खलील, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मनोज वाल्मीकि, अभिषेक मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेता रोहित रवि, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश त्यागी, सभासद गोपाल शर्मा, नामित सभासद संजय शर्मा, सैयद आसिफ अली, अभिषेक मिश्रा, नंदकिशोर सैनी, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।