{"_id":"61292db58ebc3e218854269b","slug":"joint-health-director-inspected-the-district-hospital-bijnor-news-mrt553644517","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान पूछताछ करती जेडी भावना।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
बिजनौर। शासन से आई संयुक्त निदेशक भावना ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए बनाये गए पीकू वार्ड का बारीकि से निरीक्षण करते हुए उसमें अभी और काम कराने की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से होने वाले कार्यों के बारे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगीं।
शुक्रवार को लखनऊ की संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक भावना ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचने के लिए विशेषकर बच्चों के लिए बनाये गए पीकू वार्ड, इमरजेंसी, ऑक्सीजन प्लांट एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस को थोड़ा और सुधार करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। सीएमएस ने बताया कि पीकू वार्ड पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। शेष जो काम है वह शासन स्तर का है। वहां से मिलने वाले निर्देशों के अनुरूप ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी। इस अवसर पर सीएमएस डा. अरुण कुमार पांडेय, महिला सीएमएस डा. प्रभा रानी, डा. मनोज सेन, डा. बीआर त्यागी, हॉस्पिटल मैनेजर रोहित कुमार एवं डा. अनुज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।