फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   JCB on the floor kiln

मंझाड़ी भट्ठा भूमि पर चली जेसीबी

Mon, 17 Aug 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
JCB on the floor kiln
मंडावली के फोरलेन हाइवे में आए मंझाड़ी भट्टे को गिराती जेसीबी मशीन। - फोटो : NAZIBABAD
मंझाड़ी भट्ठा भूमि पर चली जेसीबी
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण में मंडावली क्षेत्र के मंझाड़ी भट्ठा की फोरलेन में आई भूमि को डीएम के निर्देश पर एसडीएम संगीता ने फोरलेन हाईवे आथॉरिटी को सौंपने का अभियान चलाया गया।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर हाइवे के निकट स्थित मंझाड़ी भट्ठा की भूमि फोरलेन हाईवे के अंतर्गत आने के बाद जमीन के मुआवजे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। पठानपुरा नजीबाबाद निवासी जफर अली/मोहसिन ने भट्ठा के मालिक की हैसियत से मुआवजा अपने पक्ष में मांगा। जबकि दूसरे पक्ष के गढ़वाला निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज चौधरी ने भट्ठा की भूमि लगभग ढाई दशक से उनके पास लीज पर होने की दावेदारी के साथ हाईवे आथॉरिटी से भूमि के मुआवजा की दावेदारी की। भट्ठा के स्वामित्व और मुआवजा विवाद के चलते फोरलेन हाईवे निर्माण काफी समय से ठप पड़ा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के निर्देश पर एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, फोरलेन हाइवे के जेई लाल सिंह, मंडावली थाना के एसआई सतेंद्र कुमार तथा राजस्व कर्मचारियों ने टीम के साथ पहुंचकर भट्ठा भूमि को जेसीबी से समतल कराकर फोरलेन हाईवे आथॉरिटी को सौंपने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed