फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jarmana's team won the kabaddi tournament

जरमाना की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Tue, 01 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jarmana's team won the kabaddi tournament
जरमाना की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव प्रेमपुरी में कार सेवा भूरी वाले बाबा के डेरे पर बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे तीन दिवसीय गुरमीत सत्संग व मेले के तीसरे दिन कबड्डी टूर्नामेंट का समापन हुआ। कबड्डी टूर्नामेंट में जरमाना की टीम ने सतलानी साहब को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
गांव प्रेमपुरी स्थित भूरी वाले डेरा पर बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर गुरमत सत्संग का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें तरनतारन पंजाब से आए जत्थेदार मंजीत सिंह मानक ने अखंड साहब के पाठ का समापन कर शबद कीर्तन किया गया। तत्पश्चात गुरु का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच सतलानी पंजाब, फिरोजपुर पंजाब तथा दूसरा मैच जोगेवाला हरियाणा व जरमाना पंजाब के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में जरमाना पंजाब व सतलाना साहब पंजाब ने फाइनल में जगह बनाई और दोनों टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सतलाना साहब को 26.5 अंक प्राप्त हुए, जरमाना टीम को 37 अंक प्राप्त हुए। जरमाना पंजाब की टीम ने 10.5 अंकों से जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

भूरी वाले डेरा के संचालक बाबा जग्गा सिंह ने विजेता टीम को एक लाख नकद व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये तथा अन्य टीमों को 35 हजार नकद पुरस्कार दिया। कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की आधा दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। मैच के दौरान सुखदेव सिंह सेवा मचाकी गुरमुख सिंह सीढ़ियां रेफरी रहे। सुब्बा सिंह, गौरी सिंह व गुरचरन सिंह ने मैच के दौरान कमेंटरी की। बाबा जग्गा सिंह, बाबा सोहन सिंह, बाबा छिंदा सिंह, सर्वजीत सिंह शब्बा, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह शेरो, गुरराज सिंह समरा, निर्मल सिंह, सोनू, सुखदेव सिंह, प्रदीप सिंह, बिंदर सिंह, जोगेंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अजबिंदर सिंह, अमरजीत सिंह बिसला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed