फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jam on the highway was rewarded vehicles

हाईवे पर पलटे वाहनों से लगा जाम

Tue, 05 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 05 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jam on the highway was rewarded vehicles
कासमपुरगढ़ी। गांव उद्योवाला में हाईवे-74 के किनारे टक्कर के बाद पलटे वाहनों के कारण भयंकर जाम लग गया। जिसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। हाईवे पर काफी लंबी वाहनों की लाइन लग गई और जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी ट्रक चालक जसवंत सिंह ने बताया कि वह ट्रक में बिस्कुट लोड कर देहरादून जा रहा था। मंगलवार सुबह गांव उद्योवाला के पास पहुंचा तो हाईवे 74 के किनारे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई और दोनों वाहन पलट गए।
विज्ञापन


हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। वाहनों के पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद हाईवे को जाम मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भूतपुरी के पास हाईवे पर ओवर लोड के चलते गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। जिससे करीब दो घंटे से ज्यादा हाईवे जाम रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक के हटने के बाद ही जाम खुला।

उधर, धामपुर में सोमवार देर रात नगीना चौक बाइक सवार तीन युवक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि तीनों घायल धामपुर नगर के किसी मोहल्ले के हैं। सूचना मिलते ही घायलों सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया।

ट्रक से कुचल कर व्यक्ति की मौत
बिजनौर। बैराज पर सड़क पार करते समय ट्रक से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।

मोहल्ला रविदासनगर एक व्यक्ति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर को परिजन और मुहल्ले के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा बैराज ले गए। वहां रविदासनगर निवासी 45 वर्षीय चेतन भी गया था। बैराज पुल के पास ही वह पैदल ही सड़क पार कर थे।

इस वह ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को हिरासत में ले लिया।

उधर, थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मनगरी निवासी 35 वर्षीय रामवीर सिंह पड़ोसी मदनपाल सिंह के साथ बाइक से बिजनौर शहर से गांव की ओर जा रहे थे। बैराज मार्ग इंडेन गैस गोदाम के पास धर्मनगरी की ओर से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।


दूसरी बाइक पर थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर निवासी प्रभास का 25 वर्षीय पुत्र अशोक था। हादसे में अशोक और रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मदनपाल सिंह सकुशल बच गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। दोनों की हायर सेंटर रेफर कर दिया। अशोक धर्मनगरी में बहन के घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed