{"_id":"61a3cabe07662310d712e627","slug":"jam-in-the-city-officers-took-over-the-front-bijnor-news-mrt5667691106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगा जाम, अफसरों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगा जाम, अफसरों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगा जाम, अफसरों ने संभाला मोर्चा
बिजनौर। टीईटी को लेकर शहर में सड़के जाम हो गईं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस अफसरों को मोर्चा संभालना पड़ा। खुद एएसपी सिटी और सीओ पुलिस फोर्स के साथ चौराहे पर मोर्चा संभाले रहे। बमुश्किल शहर में ट्रैफिक को सुचारु किया जा सका। रविवार को टीईटी के कारण सुबह से ही बिजनौर शहर की सभी सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। तमाम परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक आए थे। परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते रोडवेज बसों के चक्कर भी बढ़ गए। ट्रैफिक का दबाव बढ़ा तो पुलिस सड़कों पर उतर गई। एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने सीओ नगीना सुमित शुक्ला के साथ नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला। रामलीला चौराहे से बीआईसी कॉलेज, गुप्ता के चौराहे से डाकघर चौराहे, आवास विकास, नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक, शस्त्री चौक और रेलवे फाटक तक जाम की स्थिति बन गई। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने रोडवेज पर जाम खुलवाया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने शास्त्री चौक पर जाम पर काबू पाया।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात की गई थी पुलिस
जिला मुख्यालय पर टीईटी को लेकर पुलिस ने पहले ही तैयारी कर ली थी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने सवेरे ही परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। परीक्षा केंद्रों पर दो दरोगा, दस महिला व पुरुष पुलिसकर्मी समेत 500 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी सीओ को चार-चार परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के पास सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। जो सोल्वर गैंग पर नजर बनाए रखे। टीईटी के नोडल अधिकारी/एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सुबह से की परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए पहुंच गए थे।