{"_id":"60943b998ebc3ee1c14e8cad","slug":"jalalabad-is-getting-bad-ration-for-one-month-nazibabad-news-mrt5373250146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद की राशन की दुकानों में पिछले एक माह बांटा जा रहा खराब राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद की राशन की दुकानों में पिछले एक माह बांटा जा रहा खराब राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद में एक माह से मिल रहा खराब राशन
जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र में राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को पिछले एक माह से खराब राशन मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी से राशन की जांच कराने की मांग की है।
जलालाबाद के मोहल्ला कचहरी सराय, महलसराय, राईयान, कुरैशियान, शेखसराय के राशन उपभोक्ताओं यासमीन, शरीफ, नासिर, जमीला का कहना है कि पिछले एक माह से क्षेत्र की राशन डीलरों की दुकानों से उन्हें खराब चावल और गेहूं मिल रहा है। उपभोक्ताओं को मिलने वाला यह राशन खाने योग्य नहीं हैं, राशन में मिट्टी युक्त खराब गेहूं और चावल हैं। राशन को खाने से उपभोक्ताओं के बीमार होने का भी खतरा बना है। उपभोक्ताओं के द्वारा राशन डीलरों से पूछने पर सरकार की ओर से ऐसा राशन उपलब्ध कराने की बताई जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तरफ सरकार लोगों को राशन देने का वादा कर रही है, दूसरी ओर उपभोक्ताओं के पास राशन खराब पहुंच रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी से राशन डीलरों के यहां राशन की जांच कराने की मांग की है।
उधर, जलालाबाद क्षेत्र के राशन डीलरों जमीला, मौ. जुनैद, दानिश का कहना है कि गोदाम से जैसा गेहूं व चावल आ रहा है वैसा ही उपभोक्ताओं को बांटा जा रहा है। पिछले माह से पुरानी और कटी फटी बोरियों में गंदा राशन आ रहा है।