{"_id":"62cc6f0119b39653d8634568","slug":"jal-jeevan-mission-scheme-started-from-khairullapur-nazibabad-news-mrt5966120171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरूल्लापुर से शुरू हुई जल जीवन मिशन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरूल्लापुर से शुरू हुई जल जीवन मिशन योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरूल्लापुर से शुरू हुई जल जीवन मिशन योजना
नजीबाबाद। जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर पानी पहुंचाने के केंद्र सरकार की योजना का शुभारंभ गांव खैरूल्लापुर से हुआ। हवन-पूजन के साथ नलकूप बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। जिले के करीब दो हजार गांव में नलकूप और ओवरहैड टैंक के माध्यम से वर्ष 2024 तक घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा।
तहसील के गांव खैरूल्लापुर में घर-घर पानी पहुंचाने के मिशन के अंतर्गत नलकूप और ओवरहैड टैंक का निर्माण किया जाएगा। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, समाजसेवी डॉ.राखी अग्रवाल ने विंध्या टेलिलिंग्स कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर कमलेश गुप्ता, विजेंद्र कौशिक की उपस्थिति में पूजा-अर्चना और नारियल तोड़कर नलकूप निर्माण कार्य की शुरूआत की। गांव खैरूल्लापुर में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए नलकूप, ओवरहैड टैंक आदि के निर्माण का शुभारंभ हुआ।
सीडीओ पूर्ण बोहरा ने केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत खैरूल्लापुर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप ओवरहैड टैंक तथा पेयजल लाइन बिछाने के अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों को योजना को प्रभावी बनाने, समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घर-घर पानी उपलब्ध कराने की केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में चलाई जाने वाली जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत करीब दो हजार गांव में नलकूप, ओवरहैड टैंक निर्माण के साथ पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
अनुमानित लागत 1.50 करोड़ रुपये आएगी
नजीबाबाद। योजना में नलकूप और ओवरहैड टैंक निर्माण के लिए जिला प्रशासन 40 गुणा 40 मीटर भूमि निर्माण कंपनी को उपलब्ध कराएगी। प्रत्येक गांव में पेयजल सुधार योजना की अनुमानित लागत लगभग सवा करोड़ रुपये से डेढ़ करोड़ रुपये तक आएगी।
सोलर पंप से संचालित होगी योजना
नजीबाबाद। जल निगम ग्रामीण बिजनौर के अधिशासी अभियंता भरत सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण होने वाले नलकूपों को सोलर पंप के माध्यम से संचालित किया जाएगा। गांव की जनसंख्या के मानक के अनुसार नलकूप और ओवरहैड टैंक निर्माण क्षमता निर्धारित होगी।