फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jail Bharo movement announced for non-compliance of demands

मांगें न मानने पर जेल भरो आंदोलन का एलान

Wed, 21 Sep 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jail Bharo movement announced for non-compliance of demands
धामपुर में देर शाम भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करते अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद - फोटो : DHAMPUR
मांगें न मानने पर जेल भरो आंदोलन का एलान
विज्ञापन

धामपुर। धरने के 17 वें दिन भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगें न मानने पर जेल भरो आंदोलन का एलान कर किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और सीओ के कार्यालय पर प्रदर्शन कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। वहीं देर शाम अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से हुई वार्ता में सहमति बनने पर धरना स्थगित कर दिया गया।
क्षेत्र के किसानों की 21 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का एसडीएम कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना जारी रहा। ं धरनास्थल पर किसानों ने मासिक पंचायत का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो मासिक पंचायत खत्म कर तीन बजे से जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कार्यकर्ता एसडीएम और सीओ के कार्यालय में गिरफ्तारी देंगे। जिलाध्यक्ष का एलान होते ही कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देने को सौ कार्यकर्ताओं की सूची को तैयार कर लिया, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सूची लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बाद में देर शाम अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार से भाकियू के कार्यकर्ताओं की वार्ता हुई और सहमति बन जाने के बाद घरना स्थगित कर करने का निर्णय लिया गया। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि अफजलगढ़ क्षेत्र में जिन किसानों के दाखिल खारिज रुके थे, वे अब होंगे। किसानों के निजी नलकूपों पर लग रहे मीटरों के बारे में अधीक्षण अभियंता से वार्ता होगी और जो शासन स्तर की मांगे हैं उन्हें उच्चधिकारियों को लिखा जा चुका है। प्रदर्शनकारियों में मदन राणा, गजेंद्र टिकैत, कविराज, धर्मेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, विजय जैन, धर्म वीर सिंह, देवदत्त शर्मा, महिपाल सिंह, विनीत कुमार, कौशल वीर, कोमल सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, बाबूराम तोमर, वीरेंद्र सिंह, उपमा चौहान, अंजू शर्मा, शुभम शर्मा, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी की सूची लेने से इन्कार
गिरफ्तारी के लिए सौ कार्यकर्ताओं की सूची एसडीएम और सीओ ने लेने से इन्कार कर दिया। एसडीएम मनोज कुमार का कहना है कि शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन चल रहा है। उनके द्वारा कानून का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। धारा ही नहीं बनती, तो क्यों भेजे जेल।

------
नाजेबाजी करते पहुंचे सीओ कार्यालय
जैसे ही तीन बजे, कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत को खत्म करने की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी को एक होकर सीओ कार्यालय में गिरफ्तारी देनी है। कार्यकर्ता शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सीओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सीओ इंदू सिद्धार्थ कार्यालय में नहीं थीं। काफी देर के बाद वह कार्यालय पहुंचीं। सीओ ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी सीओ से जेल भेजने की जिद पर अड़े रहे।

गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता

गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed