{"_id":"597cd7b34f1c1b752c8b4569","slug":"jadhdivan-fairjadhdivan-fair-begins-with-mantras-begins-with-mantras","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चार के साथ छड़ी जाहरदीवान मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चार के साथ छड़ी जाहरदीवान मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मेले का उद्घाटन करते जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजदारानगर में गंगा किनारे छड़ी जाहरदीवान मेले का शनिवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा ने मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर और फीता काटकर उद्घाटन किया। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। खरीदारी के लिए बाजार और होटल सज गए हैं।
गंज में गंगा किनारे लगने वाले इस मेले का ऐतहासिक महत्व है। यहां स्नान के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। बिजनौर के अलावा आसपास के जिलों के श्रद्धालु भी मेले में पहुंचते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार व जितेंद्र कुमार कुमार ने बताया कि मेले में पांच ट्यूबवैल, पक्की सीट वाले पांच शौचालय व चार महिला स्नानघाट बनाए गए हैं। गंगा किनारे कई जगह पर मचान बनाए गए हैं। सात नावों पर गोताखोर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिएमौजूद रहेंगे।
मेले की गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया जाएगा। इसके लिए 22 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इस दौरान सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, एसडीएम सतेंद्र कुमार, एएमए मुकेश जैन, एसपी सिटी रामधारी चौरसिया, सीओ असित श्रीवास्तव, जेई कपिल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. राजवीर सिंह, मोनिका चौधरी, सत्येंद्र चौधरी ग्राम प्रधान अमर सिंह राठौर, नसीम प्रधान, राजेंद्र ठेकेदार, शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, इस बार मेला स्थल पर पानी दूर होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जहां मेला लगा है, वहां गंगा की धारा ही नहीं है। श्रद्धालुओं को ट्यूबवैल पर नहाकर ही काम चलाना होगा। मेले के उद्घाटन में जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा के अलावा केवल तीन सदस्यों का मौजूद होना चर्चा का विषय रहा।