फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ITI practical exam in the district starts from today

जिले में आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से शुरू

Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
ITI practical exam in the district starts from today
जिले में आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 दिसंबर से शुरू हैं। जिले के 20 केंद्रों पर परीक्षा होगी। शासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएम उमेश मिश्रा परीक्षा के नोडल अधिकारी के आवेदन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति को आज स्वीकृति देंगे।
जिले में पांच राजकीय तथा 16 निजी आईटीआई संचालित हैं। संस्थानों में वर्ष 2019 व 2020 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं की अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षाओं की विभिन्न ट्रेड की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 दिसंबर आज से शुरू हैं। परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 20 केंद्रों पर करीब 3000 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा स्वकेंद्र हैं। शासन नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर सख्त है। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए हैं। केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के लिए डीएम को आवेदन भेजा गया है। डीएम उमेश मिश्रा आज स्वीकृति प्रदान करेंगे। बताया कि परीक्षा का सिटिंग प्लान हो गया है। छात्रों से परीक्षा में कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस आदि नहीं लाने को कहा गया है। बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को कोरोना से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों का परीक्षा में मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी कोई भी जानकारी प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed