Bijnor Weather Update: सर्दी का सितम बरकरार, सबसे ठंडा रहा शुक्रवार, छूटी कंपकंपी
बिजनौर जिले में ठंड का सितम बरकरार है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार दिन बाद फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सर्दी के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। लगातार बढ़ रही सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। सूर्यदेव ने भी पूरे दिन दर्शन नहीं दिए। सुबह घना कोहरा छा जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में शुक्रवार की सुबह भी घना कोहरा छाया। कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई। लोग दिन में भी वाहनाें की लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर गए। कोहरा अधिक होने से दृश्यता भी बहुत कम रही। वहीं कामकाज भी प्रभावित हुआ। सर्दी अधिक होने से लोग घरों से बाहर कम निकले। शुक्रवार को धूप नहीं निकलने से सर्दी बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया। पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे।

बिजनौर में शुक्रवार की सुबह कोहरे से गुजरते वाहन।
सूरज नहीं निकलने से सर्दी से कांपे लोग
नींदडू में शुक्रवार को पूरे दिन सूरज दिखाई नहीं दिया। जिसकी वजह से लोग सर्दी में कंपकंपाते नजर आए। सुबह कोहरा छाए रहने से ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। लोग गर्म कपड़ों में ठिठुरते रहे। सर्दी में लापरवाही बरतने पर कई लोग जुकाम, खांसी, बुखार से ग्रसित हो गए।
जरूरमंदों को वितरित किए लिहाफ
राजा का ताजपुर में राष्ट्रीय यूथ ग्रुप व युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में भ्रमण कर जरुरतमंद लोगों के घर पहुंचकर 40 लिहाफ वितरण किए। उन्होंने रात्रि में भ्रमण कर सर्दी से बचाने के लिए जरूरतमंदाें को गर्म कपड़े वितरित किए। इस मौके पर राष्ट्रीय यूथ ग्रुप व युवक मंगल दल के अध्यक्ष फैज ए शमीम, सचिव गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, सुमित, आदित्य, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।