{"_id":"60df517a8ebc3ee59c0717e8","slug":"it-was-hot-it-rained-in-the-evening-bijnor-news-mrt5455714163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिरभर रही गर्मी, शाम को हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिरभर रही गर्मी, शाम को हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिरभर रही गर्मी, शाम को हुई झमाझम बारिश
बिजनौर। नगर में शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम बदल गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले तीन दिन से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। वहीं, बिजली कटौती होने से लोग बिलबिला उठे थे। दो दिनों से बिजली न आने पर रात का समय लोग सड़कों पर गुजार रहे थे।
शुक्रवार को दिन में उमस भरी गर्मी रही। बिजली कटौती भी लोगों को रुला रही थी। शाम होते होते मौसम बदलना शुरू हो गया और ठंडी हवा चलने लगी। अंधेरा होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई और करीब 8:30 बजे तक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आसमान में कड़कती बिजली और ठंडी हवा के बीच लोग मौसम का आनंद लेने के लिए लोग सड़कों पर आ गए। हालांकि मौसम विभाग आने वाले सप्ताह में और बारिश होने की संभावना जता रहा है।