{"_id":"62bdf38384d82775ea774505","slug":"it-rained-heavily-the-rain-brought-relief-from-the-heat-bijnor-news-mrt5951147175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे बदरा, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे बदरा, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमकर बरसे बदरा, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
बिजनौर। बीते कई दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी होने के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट बदल ली और जमकर बारिश हुई। दोपहर होने तक बूंदाबांदी होती रही। झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया। दिन के तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट आई। 81.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, शहरों में जगह-जगह जलभराव हो गया। उधर, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:00 बजे आसमान में काले बादल छा गए, कुछ ही देर में बारिश होने लगी। सुबह 10:00 बजे तक जमकर बारिश होती रही। हालांकि इसके बाद दोपहर तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। सुबह से लेकर शाम तक धूप नहीं निकली। बीते कई दिनों से लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात हुई तो उमस भरी गर्मी से राहत मिली। खासकर किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इस बारिश से फसलों को ज्यादा फायदा मिलेगा। फसलों के लिए बारिश नहीं बल्कि आसमान से सोना बरसा है। बारिश पड़ने से खेत और तालाब लबालब हो गए। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री बना हुआ था। बारिश होने से तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, बारिश से शहरों के अलग-अलग मोहल्लों में पहली बारिश के दौरान ही जलभराव हो गया। शहर की नई बस्ती में नालियां पानी से उफन गई और गंदा पानी सड़कों पर बहता मिला। इसके अलावा शहर में अन्य कई जगहों पर बारिश के बाद पानी भरा रहा।
बारिश से स्कूल में हुआ जलभराव
हल्दौर। बारिश के कारण गांव शादीपुर मिलक में प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे क्षेत्र में बारिश हुई। कई स्थानों पर मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास जलभराव हो गया। मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे से गांव शादीपुर मिलक की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के नजदीक जलभराव होने से स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि रक्षा इकाई प्रभारी राकेश राणा के अनुसार बारिश का पानी फसलों के लिए अमृत समान है। बारिश के पानी से फसलों का बेहतर तरीके से विकास होता है। साथ ही फसलें विभिन्न प्रकार के रोगों की चपेट में आने से बच जाती हैं।
विज्ञापन
बारिश और तेज हवा से पेड़ गिरा
पैजनिया। बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई तेज आंधी व बारिश से बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव सिमालखेड़ी के निकट एक पेड़ टूटकर सड़क पर जा गिरा। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पेड़ का कुछ हिस्सा काटकर करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारु कराया। सुबह करीब पांच बजे टूटे पेड़ का आधा हिस्सा शाम तीन बजे तक भी राज्य मार्ग पर पड़ा रहा, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं तेज बारिश के चलते गांव पैजनियां, अमहेड़ा, मलपुरा व नवादा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही।
बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
अफजलगढ़/नींदड़ू। क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। वर्षा होने से धान, गन्ना व चारे की फसलों को लाभ मिलेगा। वहीं, नींदड़ू क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह से जोरदार बारिश शुरू हुई। बारिश के चलते भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। अरशद अली, शकील अहमद, अतहर हुसैन, अमीर अहमद आदि किसानों ने बताया कि वर्षा ने भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों, पशुओं, जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों के साथ सूखी जमीन को भी राहत मिली है। बारिश से आम, जामुन, अमरूद, गन्ना, चारा और केले की फसलों को अत्यधिक लाभ पहुंचा है।
ब्लॉक परिसर में हुआ जलभराव
नहटौर। मानसून की पहली ही बारिश में बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में जलभराव हो गया। नहटौर ब्लॉक परिसर से जल निकासी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण राम सिंह, जावेद अहमद, दीपक कुमार, अशोक कुमार, पवन कुमार, बिजेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह आदि का कहना है कि ब्लॉक प्रशासन ब्लॉक में गेट, लाइट के पोल आदि कार्य करा रहा है, लेकिन बरसात के दिनों में होने वाली समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। ब्लॉक के बाहर बना नाला बना हुआ है, आज तक उसकी सफाई नहीं हुई है। ब्लॉक परिसर गहराई में पहुंचने पर जलभराव की समस्या बन जाती है। ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्थल में भी पानी भर गया। ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार का कहना है कि ब्लॉक परिसर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जल्द कदम उठाया जाएगा।

हल्दौर थाने में बारिश से हुआ जलभराव।- फोटो : BIJNOR