फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'It is the responsibility of the public to plant trees'

‘पौधे लगाना जनता का भी दायित्व’

Sun, 04 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
'It is the responsibility of the public to plant trees'
‘पौधे लगाना जनता का भी दायित्व’
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा बैराज पर आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते जलवायु प्रदूषण पर समुचित नियंत्रण स्थापित करने और वातावरण में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प है। यह केवल एक प्रशासनिक कार्य ही नहीं बल्कि आम जनता का दायित्व भी है।
वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गंगा बैराज पर पौधरोपण किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के अलावा मंडलायुक्त मुरादाबाद अनंजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल द्वारा पौध रोपित किया गया। गंगा में दूध अर्पित करके मां गंगा की पूजा की गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में सबसे अधिक लक्ष्य वन विभाग का है। लक्ष्य के सापेक्ष पौधों का रोपण सुनिश्चित करते हुए उनके संरक्षण का भी पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने जन सामान्य का आह्वान किया कि अपने खाली भूभाग पर पौधरोपण जरूर करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम में सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन भगवानशरण दास, डीएफओ डा.एम सेम्मारन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, एसडीएम चांदपुर कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहित कुमार, डीपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed