फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'It is the responsibility of the police-administration to make the Kanwar Yatra successful'

कांवड़ यात्रा:: तैयारी और सुरक्षा इंतजामों पर यूपी उत्तराखंड के अफसरों ने किया मंथन

Fri, 08 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
'It is the responsibility of the police-administration to make the Kanwar Yatra successful'
बिजनौर : नांगलसोती के उत्तम शुगर मिल में बैठक करते यूपी-उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। कांवड़ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। कांवड़ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा इंतजाम को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अफसरों ने एक साथ बैठकर मंथन किया। इस बैठक में बॉर्डर पर संयुक्त रूप से चेकिंग करने पर सहमति बनी। वहीं ट्रैफिक का डायवर्जन कैसे रहेगा और कैसे करना है, इस पर भी चर्चा की गई। उत्तराखंड के अफसरों के साथ बैठक करने के साथ डीआईजी ने कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर बिजनौर और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित हुई। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने कहा कि 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों प्रदेशों के बॉर्डर पर संयुक्त रूप में चेकिंग अभियान चलाने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद कराने, अराजकतत्वों पर पैनी निगाह रखने, अवैध शराब के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने, कांवड़ मार्ग पर संयुक्त आबादी वाले गांव व कस्बों में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, उत्तराखंड के अधिकारियों ने बिजनौर पुलिस ने सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में एसपी दिनेश सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसपी देहात राम अर्ज, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, सीओ लक्सर, सीओ हरिद्वार, सीओ कोटद्वार सहित जिले व उत्तराखंड सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के वेश में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
नजीबाबाद। डीआईजी शलभ माथुर ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले संदिग्ध स्थानों पर कांवड़ियों के वेश में पुलिसकर्मी तैनात करने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्गों और कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों का वेश धारण कर पुलिसकर्मी अराजकतत्वों पर आसानी से नजर रख सकेंगे।

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहे पुलिस
मंडावली। डीआईजी शलभ माथुर ने मोटा महादेव मंदिर पुलिस चौकी पहुंचकर कांवड़ मेले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मोटा महादेव मंदिर पर पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के सतर्क रहने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने मंडावली थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडावली पुलिस को आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने, शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed