फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It is necessary to follow traffic rules: SP East

यातायात नियमों का पालन जरूरी : एसपी पूर्वी

Thu, 19 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to follow traffic rules: SP East
यातायात नियमों का पालन जरूरी : एसपी पूर्वी
विज्ञापन

धामपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर कॉलेजों में गोष्ठियों का आयोजन हुआ। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है।
केएम कॉलेज में हुई सड़क सुरक्षा गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ अजय अग्रवाल ने यातायात नियमों की जानकारी दी। सभी को यातायात नियमों के पालन करने का संकल्प दिलाया। कहा कि जब तक यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तब तक सड़क हादसों को कम कर पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

उधर, आरएसएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. रवि धनकड़ ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 31 मई तक चलेगा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। डा. मेजर राजेश सिंह चौहान ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के संचालन हेतु कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत कॉलेज में प्रभात फेरी, निबंध, पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डा. रश्मि शर्मा रावल, डा. पूनम घई, डा. अलका राय, डा. रमाकांत, डा. शोराज सिंह, डा. रामकुमार, डा. मदन पाल, डा. भारती चौहान, हिमांशु रंजन, वीर सिंह, नंदकिशोर, हिमांशु त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed