फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It is easy to get good marks in science subject

विज्ञान विषय में अच्छे अंक लाना है आसान

Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
It is easy to get good marks in science subject
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा का हाई स्कूल विज्ञान का पेपर लंबा होता है। परंतु विद्यार्थी गणित की तरह विज्ञान में भी अच्छे अंक आसानी से ला सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को पेपर निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करना है। साथ ही रासायनिक सूत्रों, समीकरणों को अच्छी तरह याद करना है।
विज्ञापन

परीक्षा में अच्छी श्रेणी लाने के लिए गणित तथा विज्ञान विषय महत्वपूर्ण माने जाते हैं। विषय शिक्षकों के अनुसार कि यदि विद्यार्थी व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करें तो गणित की तरह प्रथम श्रेणी अंक आसानी से लाए जा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को पेपर में सवालों की अधिक संख्या के अनुसार टाइम मैनेजमेंट करना है। साथ ही पेपर में कौन सा सवाल कितने नंबर का होगा तथा किस सवाल में कितने पार्ट होंगे, इसकी जानकारी होनी जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञान का पेपर 70 अंक का होता है। पेपर तीन खंड में बटा होता है। पहला खंड में भौतिक विज्ञान दूसरे खंड में रसायन विज्ञान तथा तीसरे खंड में जीवविज्ञान के सवाल आते हैं। इनमें भौतिक विज्ञान के 25 नंबर , रसायन विज्ञान के 20 नंबर तथा जीवविज्ञान के 25 नंबर के सवाल आते हैं। पेपर में कुल 12 सवाल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है अंकों का विभाजन
हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में पहला सवाल में भौतिक विज्ञान के बहु विकल्पीय प्रश्न होते है। सवाल में चार खंड एक एक नंबर के होते है। दूसरे सवाल में दो दो नंबर के तीन खंड कुल छह नंबर के होते हैं। तीसरे सवाल में दो खंड प्रत्येक चार अंक का कुल आठ नंबर का होता है। चौथा सवाल सात नंबर का होता है। पांचवां सवाल में रसायन विज्ञान के बहु विकल्पीय सवाल होते है। सवाल में तीन खंड एक एक नंबर के होते हैं। छठे सवाल में तीन खंड दो दो नंबर के होते हैं। सवाल छह नंबर का होता है।
सातवें सवाल में दो खंड दो दो नंबर के आएंगे। सवाल चार नंबर का होता है। आठवां सवाल सात नंबर का होता है। नौवें सवाल में जीवविज्ञान के चार खंड बहु विकल्पीय एक एक नंबर के होंगें। दसवें सवाल में तीन खंड दो दो नंबर के होंगें। सवाल छह नंबर का है। ग्यारहवें सवाल में दो खंड चार चार नंबर के आते हैं। सवाल आठ नंबर का होगा। बारहवां सवाल सात नंबर का होता है।

इन टिप्स पर ध्यान दें
जीआईसी बिजनौर में विज्ञान शिक्षक सचिन भारद्वाज का कहना है कि विद्यार्थियों को अच्छे नंबर लाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना है। सवाल का जवाब टू दी प्वाइंट दे। समय बर्बाद न करें। जिस सवाल में चित्र बनाना जरूरी हो उसका ध्यान रखें। चित्र स्पष्ट व स्वच्छ हो। रासायनिक सूत्रों को अच्छी तरह याद करें। बार बार लिखकर अभ्यास करें। रासायनिक समीकरण संतुलित हो। आंकिक प्रश्नों में फार्मूला एप्लाई में सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed