फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ismailpur team won the final of Kabaddi tournament

Bijnor News: इस्माइलपुर की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल

Sun, 01 Oct 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ismailpur team won the final of Kabaddi tournament
- गांव चमरौला में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, 12 टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन



नांगलसोती। सहरावत क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इस्माइलपुर की टीम ने जीता। इस्माइलपुर की टीम ने ज्वालाचंडी को 27-20 से हराया।

नांगलसोती के गांव चमरौला में कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैचों का उद्घाटन भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, अनुज चौधरी, ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रेफरी नीरज सहरावत व प्रदीप देशवाल की देखरेख में हुए मुकाबले में चमरौला ने देहरी की टीम को 27- 21, ज्वाला चंडी ने गाजीपुर की टीम को 11-7, गांवड़ी ने मायापुरी ए को 11-3 से हराया। सेमी फाइनल मुकाबले में ज्वाला चंडी ने शादीपुर की टीम को 27-14 से हराकर और इस्माइलपुर की टीम ने बाई के द्वारा फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में इस्माइलपुर ने ज्वाला चंडी की टीम को 27- 20 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मुख्य अतिथि कुलबीर सिंह और नीरज सहरावत ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में अशोक कुमार, राहुल, लवली, लक्की, आदी कुमार, सुनील कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed