फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Irrigation Research Institute will be set up in Kalagarh, exercise begins

कालागढ़ में सिंचाई अनुसंधान संस्थान बनेगा, कवायद शुरू

Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Research Institute will be set up in Kalagarh, exercise begins
कालागढ़ के रामगंगा बांध पर निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एवं उच्च अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ में सिंचाई अनुसंधान संस्थान बनेगा, कवायद शुरू
विज्ञापन

कालागढ़। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग ने कालागढ़ में सिंचाई अनुसंधान संस्थान बनाने की कवायद शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने उच्च अधिकारियों के साथ रामगंगा बांध परियोजना का निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता वीके निरंजन एवं श्रेणी प्रथम मुख्य अभियंता डीके मिश्रा ने रविवार की सांय एवं सोमवार को रामगंगा बांध परियोजना का निरीक्षण किया। रामगंगा बांध पर बांध के जलाशय एवं मानसून सत्र में हुई वर्षा एवं जलस्तर के बारे में जानकारी तलब की। बांध पर सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश बांध के अधिकारियों को दिए। रामगंगा भवन में अधिकारियों से आवश्यक बातचीत की।
विज्ञापन

नई कालोनी स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य भवन का निरीक्षण करते समय इमारत की मरम्मत कराने के लिए कहा। पुराना कालागढ़ स्थित सिंचाई विभाग की भूमि का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश के सिंचाई अनुसंधान संस्थान बनाए जाने के लिए आवश्यक दशाओं को जाना। उन्होंने उक्त जमीन का आंकलन कर रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि पुराना कालागढ़ स्थित सिंचाई विभाग की भूमि के संबंध में विस्तृत आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। बांध परियोजना के निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारियों ने व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया है। निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता एचएन सिंह, बांध परियोजना के परवीन कुमार, नीरज कुमार त्यागी, मनोज कुमार लिखवार, रोहित ढाका आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed