फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Invoices for credit commotion

चालान जमा कराने के लिए हंगामा

Tue, 17 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 17 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर/नगीना। ग्राम पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की एसबीआई में चालान फार्म जमा करने के लिए भीड़ उमड़ी रही। दो हजार से अधिक प्रत्याशियों ने चालान फार्म जमा किए।
विज्ञापन


बिजनौर में एसबीआई की शास्त्री चौक के पास स्थित मुख्य शाखा में सुबह से ही प्रत्याशियों के दावेदारों की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ को देखते हुए ब्रांच के बाहर की ओर बैंक परिसर में दो काउंटर की व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था बनवाने में बैंक कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों या उनकी जगह चालान जमा करने आए परिजनों को लाइन में लगाया गया। बैंक बंद होने तक भीड़ कम नहीं हुई। बांच के चीफ मैनेजर ओमप्रकाश के मुताबिक सोमवार को दो हजार से अधिक चालान फार्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगीना में भी प्रधानी के चुनाव के लिए चालान जमा करने को लेकर नगर के बैंकों में काफी भीड़भाड़ रही। हालात इतने खराब रहे कि सुबह से ही नगर के मुख्य मार्ग तक लंबी लंबी कतारें लग गई। इसके कारण यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दो लाइन लगा कर कार्य को शुरू किया गया। बाद में महिलाओं के लिए अलग से लाइन लगवा कर फार्म जमा कराए गए।

स्टेट बैंक में उमड़ी भीड़
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए प्रधान पद एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों को निश्चित जमानत धनराशि का चालान केवल स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा कराना था।


बैंक खुलते ही सैकड़ों ग्रामीण बैंक में जमा हो गए। स्टेट बैंक प्रबंधक वीके सक्सेना ने दो अतिरिक्त काउंटर ग्राम पंचायत के चालान जमा कराने के लिए बनाए। पुलिस कर्मियों की व्यवस्था के बावजूद उमड़ी भीड़ लाइनों को तोड़कर काउंटर की खिड़की पर हंगामा करती रही।

बैंक में तैनात दरोगा और पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर हंगामा कर रही भीड़ को नियंत्रित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed