{"_id":"5eab06e48ebc3e908f6862ac","slug":"investigation-report-of-119-people-in-the-district-came-negative-bijnor-news-mrt4798683144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 119 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 119 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के लिए अब तक का सबसे राहत भरा दिन रहा। आज कुल 119 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इसमें अच्छी बात ये है कि हल्दौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कुल 27 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के नाम भी इसी नेगेटिव जांच रिपोर्ट में शामिल हैं। सीएमओ के मुताबिक इन सभी 27 मरीजों के सैंपल एक बार फिर से जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस बार नेगेटिव आने पर उन्हें रोग मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।
अब तक जिले में कुल 29 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी एक चिकित्सक और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। हालांकि जिले में एल-1 हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में कुल 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज वर्तमान में भर्ती हैं। इनमें से 18 जनपद बिजनौर और नौ मुरादाबाद जिले के शामिल हैं। जिले के अन्य 11 मरीजों में से दो मेडिकल कॉलेज मेरठ, दो मुरादाबाद तथा सात संभल जिले के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार बृहस्पतिवार का दिन अब तक के इस कोरोना काल में काफी राहत भरा रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 119 नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से 27 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज, नगीना के छह, जिला अस्पताल के तीन, जिला जेल के 48, अफजलगढ़ के 11 और 24 नहटौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति के आधार पर तो जिला कोरोना मुक्त है, लेकिन इसे पूर्ण रूप से रोग मुक्त तभी माना जाएगा, जबकि एक बार पुन: इन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आए जाए। सीएमओ ने बताया कि सबसे बेहतर बात ये है कि हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती सभी 27 मरीजों दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया कि अगले 24 घंटे बाद तीसरी बार इन सभी के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनकी स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।