फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation of self-help groups started

स्वयं सहायता समूहों की पड़ताल शुरू

Wed, 16 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation of self-help groups started
स्वयं सहायता समूहों की पड़ताल शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन हल्दौर ब्लॉक में एनआरएलएम में कथित लाखों का घोटाला सामने आने पर सतर्क हो गया है। ब्लॉक के समूहों की जांच शुरू हो गई है। सीडीओ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास संस्थान के परियोजना निदेशक अर्थात पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के समूहों की महिलाओं से पूछताछ की।
सीडीओ पूर्ण बोरा के निर्देश पर हल्दौर ब्लॉक के स्वयं सहायता समूहों की जांच कराई गई थी। जांच में करीब छह लाख का कथित घोटाला पकड़ा गया था। जिस पर एनआरएलएम के दो ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही दोनों की सेवा समाप्त करने के लिए शासन को संस्तुति की गई है। प्रशासन हल्दौर ब्लॉक का कथित घोटाला सामने आने पर ब्लॉक के समूहों की पड़ताल में जुट गया है। बुधवार को पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की 25 समूहों की महिलाओं को अपने कार्यालय में बुलाया। सभी से मिलने वाले पारिश्रमिक की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि अप्रैल से उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिला है। परियोजना निदेशक ने महिलाओं से कहा कि किसी अधिकारी या कर्मचारी को पैसा नहीं दें। यदि कोई पैसा मांगता है तो तुरंत उन्हें या सहायक विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह को बताएं।
विज्ञापन

ऐसे हुआ घोटाला
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का पारिश्रमिक शासन से ऑनलाइन सीधे उनके खातों में जाता है। प्रशासन को महिलाओं से लगातार पैसे वसूलने की शिकायत मिल रही है। आरोप है कि कर्मचारी समूह की महिलाओं को नौकरी से निकालने की धमकी देकर खातों से पैसा निकलवा लेते हैं। मामलों की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed